एक्सप्लोरर

इजरायल की सेना का ताबड़तोड़ एक्शन! इस्लामिक जिहाद के कमांडर समेत 5 लड़ाकों को किया ढेर; ईरान को भी लगाई फटकार

Israel-Hamas War:इजरायल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि उसने तुलकारम शहर में एक मस्जिद के पास फायरिंग की घटना हुई, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में इन आतंकियों को मार गिराया गया.

Israel-Hamas War: मिडिल-ईस्ट में तनाव इस वक्त चरम पर है. इस बीच इजरायली सेना ने शनिवार (31 अगस्त) को दावा किया है कि उसने आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद मूवमेंट से जुड़े एक कमांडर और 4 अन्य आतंकियों को मस्जिद में मार गिराया है. वहीं, इसराइली सेना कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़ा सैन्य ऑपरेशन चला रही है. जिसमें ये आतंकी मारे गए हैं.

ये हमला इसलिए खास था क्योंकि अब तक इजरायली सेना सिर्फ गाजा को टारगेट कर रही थी लेकिन अब इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक को भी निशाने पर लिया है. इजरायली सेना का दावा है कि उसनेमुहम्मद जाब्बर को मार गिराया गया है, जिसे लोकल लेवल पर अबूशुजा के नाम से जाना जाता था. जोकि, नूर शम्स रिफ्यूजी कैंप के पास ही लड़ाकों के एक नेटवर्क का प्रमुख था.

'जवाबी कार्रवाई में मार गिराए आतंकी'

वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि उसने तुलकारम शहर में एक मस्जिद के पास फायरिंग की घटना सामने हुई, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में इन आतंकियों को मार गिराया गया. हालांकि, अब इस्लामिक जिहाद की सशस्त्र विंग ने मुहम्मद जाब्बर के मारे जाने की पुष्टि की है. 

पिछले 2 दिनों में इजरायली हमले में मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या हुई 17

इजरायली सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि अबू उबैदा मस्जिद के पास यह अटैक किया था, जिसमें ये लोग मारे गए हैं. हालांकि, ये ऑपरेशन बुधवार (28 अगस्त) की सुबह शुरू हुआ था, जिसमें इजरायली सैनिकों ने ड्रोन की मदद से इन पर अटैक किया था. इसके साथ ही पिछले 2 दिनों में इजरायली हमले में मारे गए फिलिस्तीनी लोगों की संख्या 17 हो गई है.

ईरान के समर्थन से आतंकी संगठन हमले को अंजाम दे रहा- इजरायल

इस बीच इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज का आरोप है कि ईरान के समर्थन से इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठन हमले को अंजाम दे रहा है. इजरायल ने दावा किया कि वेस्ट बैंक में ईरान सरकार की ओर से आतंकी संगठनों को हथियार और अन्य मदद मुहैया कराई जाती है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: जेल की 'रोटी-सब्जी' पर नखरे करने लगा संजय रॉय, बोला- चाहिए अंडा चाऊमीन; जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget