एक्सप्लोरर

इजरायल का बड़ा हमला, 14 घर तीन मस्जिद तबाह, 61 लोगों के मारे जाने की खबर

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच जंग जारी है. लगातार लोगों की मौत हो रही है. एक बार फिर 61 लोगों के मारे जाने की खबर है.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इजरायल लगातार हमास के ठिकाने पर हमला कर रहा है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने दक्षिणी गाजा पर हमला किया है. खबर के मुताबिक इसमें 61 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल की सेना ने 14 घर और तीन मस्जिद को भी निशाना बनाया है. 

दो बंधकों को रिहा कराया गया

इजरायल की तरफ से दावा किया गया है कि हमला हमास के ठिकानों पर किया गया. हमला कर इजरायल ने दो बंधकों को हमास के कब्जे के छुड़ाने का दावा भी किया है. इजरायल ने कहा है फर्नाडो साइमन और लुईस हार को हमास ने बंधक बना लिया था, उन्हें इस ऑपरेशन के बाद छुड़ा लिया गया है. बता दें कि इजरायल ने जब गाजा पर हमला किया तो हजारों की संख्या में लोग राफा बॉर्डर पर रहने आ गए. यहां काफी भीड़ हो गई है.

हमास ने किया 100 लोगों के मरने का दावा

हमास ने राफा में इजराइली सेना के हमले पर कहा है कि इस हमले में 100 लोग शहीद हो गए हैं. इजरायल लगातार फिलिस्तिनियों को मार रहा है. जैसे ही एक स्थान छोड़ फिलिस्तिनी किसी दूसरे स्थान पर पहुंचते हैं इजरायल की सेना हमला कर देती है और मासूम लोगों को मार देती है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने जारी युद्ध को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि गाजा में रखे गए शेष 132 इजरायली बंधक इस क्षेत्र में इजरायल की ओर से की जा रही कार्रवाई को सही ठहराने के लिए काफी हैं. बंधकों से जुड़े सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि हम बंधकों को वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं.

बता दें कि इस युद्ध की शुरुआत हमास ने की थी, जब उसने इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए थे. इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था जो अब तक जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget