एक्सप्लोरर

Ismail Haniyeh Death: हमास चीफ की हत्या के बाद ईरान ने किया युद्ध का एलान? मस्जिद पर लगाया लाल झंडा और...

Ismail Haniyeh Death: हमास चीफ इस्माइल हनिया की ईरान की राजधानी तेहरान में मिसाइली हमले में हुई मौत के बाद ईरान भड़क गया है. ईरान ने बदला लेने का एलान किया है.

Ismail Haniyeh Death: इजरायल ने 31 जुलाई की सुबह अपने कट्टर दुश्मन हमास प्रमुख इस्माइल हनिया को समाप्त कर दिया. हनिया की मौत के बाद ईरान पूरी तरह से गुस्से में है, क्योंकि इजरायल ने हमला करने के लिए ईरान की धरती को चुना. इस्माइल हनिया राजकीय मेहमान के तौर पर ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान पहुंचे थे. इस हमले के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि इजरायल को उसके किए की कठिन और दर्दनाक सजा दी जाएगी. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इस्माइल हनिया की हत्या का बदला लेना ईरान का कर्तव्य बताया है. इसके साथ ही ईरान ने तेहरान से 120 किमी दूर पर स्थित प्रमुख मस्जिद जमकारान पर लाल झंडा लगा दिया है.

ईरान की मीडिया में जमकारान मस्जिद पर लाल झंडा लगाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. जमकारान मस्जिद पर लाल झंडा लगाने को युद्ध का एलान समझा जाता है. ईरान की सरकारी मीडिया में छपे एक बयान के मुताबिक, 'ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा है कि अपराधी यहूदी शासन ने हनिया की हत्या करके अपनी सजा के लिए जमीन तैयार कर लिया है.' उन्होंने आगे कहा कि 'इस्माइल हनिया हमारे प्रिय मेहमान थे, उनकी ईरान की जमीन पर हत्या कर दी गई, ऐसे में बदला लेना हमारा कर्तव्य है.'  

कब-कब लगा मस्जिद पर लाल झंडा 
दरअसल, जमकारान मस्जिद पर लगे लाल झंडे को बदले के झंडे के तौर पर जाना जाता है. यह झंडा तब लगाया जाता है जब ईरान किसी की मौत या हमले का बदला लेने का एलान करता है. 3 जनवरी 2022 में ईरानी कुद्स फोर्स के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद भी जमकारान मस्जिद पर लाल झंडा लगाया गया था. सुलेमानी इराक में एक अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारा गया था. इसी साल 5 जनवरी को भी मस्जिद पर लाल झंडा लगाया गया था, जब कासिम सुलेमानी की बरसी के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट हुआ और 80 से अधिक लोगों की मौत हुई.

हनिया की हत्या में बॉडीगार्ड के शामिल होने की बात
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे मिसाइल हमले में इस्माइल हनिया की मौत हो गई. इस हमले के लिए  रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे और वहीं रुक गए थे. अरब के मीडिया पोर्टल अमवाज ने ईरानी सूत्र के हवाले से बताया कि हनिया ईरानी राष्ट्रपति के आवास परिसर में ही रुके थे, वहीं उनकी हत्या की गई. ईरानी सूत्र ने बताया है कि हनिया की हत्या में उनका फिलिस्तीनी बॉडीगार्ड भी शामिल था, इसमें दावा किया गया है जानकारी लीक करने के बाद ही उनकी हत्या की गई.

यह भी पढ़ेंः Fouad Shukar Death: लेबनान में इजरायल का दूसरा शिकार! 12 बच्चों की मौत का कातिल फउद शुकर भी हुआ ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget