एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रिया के वियना में आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में कई आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को मार गिराया था.

नई दिल्लीः यूरोप के देश फ्रांस में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है. कई आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की है. हमले में कई लोगों के मारे जाने की और कईयों के घायल होने की खबर है. वहीं इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को वियना में एक घातक हमले की जिम्मेदारी ली है.

इस्लामिक स्टेट ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी के माध्यम से एक बयान जारी करते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक शख्स को बंदूक के साथ देखा जा सकता है. टेलीग्राम पर जारी की गई तस्वीर में एक दाढ़ी वाले व्यक्ति को "अबू दुग्ना अल-अलबनी" के रूप में पहचाना गया है. इसके साथ ही दिए गए बयान में कहा गया है कि उसने सोमवार को वियना में भीड़ पर हमला किया था, जिसमें पुलिस की गोली मारे जाने से पहले उसने मशीन गन से कई लोगों पर हमला किया था.

सामने आई तस्वीर में अल्बानी को एक पिस्तौल, एक मशीन गन और एक हथियार और एक अंगूठी पहने हुए देखा जा सकता है. इस्लामिक स्टेट की समाचार एजेंसी अमाक ने अल्बानी के वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू इब्राहिम अल-हशमी अल-कुरैशी के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली है. उसे वीडियो में अरबी बोलते देखा जा सकता है.

वहीं ऑस्ट्रिया के अधिकारियों ने हमलावर की पहचान कुजतिम फ़ेज़ज़ुलई के रूप में की है, जो ऑस्ट्रिया और उत्तरी मैसेडोनिया की दोहरी नागरिक रखता था. उसे अप्रैल 2019 में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करने के प्रयास में 22 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी. इशके साथ ही जो बंदूकधारी भीड़ पर गोलियां चलाने के बाद पुलिस की गोली से मारा गया था वह एक साल से भी कम समय पहले जेल से रिहा हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः आतंक के खिलाफ फ्रांस का बड़ा एक्शन, माली में एयरस्ट्राइक कर अलकायदा के 50 आतंकी ढेर किए

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में मुंबई जैसा आतंकी हमला, एक आतंकी समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget