एक्सप्लोरर

Tariq Jamil Son Death: पाकिस्तान के मशहूर मौलाना तारिक जमील के बेटे की गोली लगने से मौत, पूर्व पीएम शहबाज शरीफ समेत इन लोगों ने जताया अफसोस

Asim Jamil Death: पाक‍ के इस्‍लाम‍िक स्‍कॉलर मौलाना तार‍िक जमील के बेटे असीम जमील की रव‍िवार (29 अक्‍टूबर) को पंजाब प्रांत के तलंबा में मौत हो गई है. बेटे की मौत के बाद से पूरा पर‍िवार गमगीन है.

Pakistan Islamic scholar Maulana Tariq Jamil: पाकिस्तान के जाने-माने इस्‍लाम‍िक स्‍कॉलर मौलाना तार‍िक जमील के बेटे आसिम जमील की रविवार (29 अक्टूबर) को गोली लगने से मौत हो गई. 

इस खबर की पुष्‍ट‍ि खुद तार‍िक ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर अपने आध‍िकार‍िक हैंडल पर की है. जमील की मौत के बाद से पूरा पर‍िवार गमगीन है. असीम की मौत गोली लगने की वजह से बताई गई है.

आसिम की मौत पर पूर्व पीएम शहबाज शरीफ से लेकर इमरान खान की पार्टी ने अफसोस जताया है. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट द डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब की पुलिस जांच मे जुट गई है.

डॉन समाचार के मुताब‍िक, प‍िता तार‍िक ने कहा, 'इस दु:ख की घड़ी में हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप अपनी दुआओं में याद रखें. अल्लाह मेरे बेटे को स्वर्ग में ऊंचा स्थान दे. 

'ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद किया मृत घोषित' 

मियां चन्नू स‍िटी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद सलीम ने बताया कि आसिम को तलंबा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर द‍िया गया. उन्होंने बताया कि उसके शव को हेल्‍थ सेंटर से पर‍िजन घर ले गए.  
 

'क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से तलब की रिपोर्ट' 

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने घटना का संज्ञान लिया और मुल्तान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है. 

उन्होंने कहा, 'मौत का कारण सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आलोक में निर्धारित किया जाना चाहिए.'  

पाकिस्‍तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा अफसोस जताया है. 

 

'पूर्व पीएम शहबाज शरीफ ने जताया गहरा शोक' 
उधर, पीएमएल-एन के अध्यक्ष और पूर्व पीएम शहबाज शरीफ ने कहा ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्‍होंने शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

 


'पीटीआई ने भी जताया मौलाना के बेटे की मौत पर शोक' 
पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के महासच‍िव कमर अय्यूब खान ने ट्वीट किया, 'मौलाना तारिक जमील के बेटे की अचानक दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ. मौलाना तारिक जमील से कई बार मुलाकात हुई है और उनके कई प्रवचन भी सुने हैं. 

 

अल्लाह ताला मौलाना तारिक जमील और उनके परिवार के सभी सदस्यों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें और उनको जन्नत अल-फिरदौस में ऊंचा स्थान प्रदान करें. 

'राजा परवेज अशरफ ने जताया शोक'

पुलिस के बयान में कहा गया है कि खानेवाल जिला पुलिस अधिकारी और अन्य सीन‍ियर पर्सनल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर सबूत एकत्र किए. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं और एकजुटता व्यक्त की है. 

यह भी पढ़ें: Pakistan Public Reaction: 'इंडिया को इंसानियत की नहीं है कोई परवाह' इजरायल-हमास युद्ध पर पाकिस्तानी आवाम ने लगाए भारत पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget