एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में गिरफ्तार चिन्मय प्रभु से Iskcon ने तोड़ा नाता, कहा- इस्कॉन को वकील की हत्या...

इस्कॉन बांग्लादेश ने चिन्मय प्रभु से खुद को अलग कर लिया है. ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चारु चंद्र दास ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास के किसी भी बयान या कार्रवाई के लिए इस्कॉन जिम्मेदार नहीं है.

Iskcon On Chinmoy Activities: बांग्लादेश में वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या और अन्य विवादों में इस्कॉन का नाम जोड़े जाने पर संगठन ने साप इनकार किया है. इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि इस्कॉन का इन घटनाओं या उनसे जुड़े किसी भी प्रदर्शन में कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इन आरोपों को गलत, दुर्भावनापूर्ण और संगठन को बदनाम करने का प्रयास बताया.

दरअसल, ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चारु चंद्र दास ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास को पहले ही संगठन से निकाल दिया गया था. उन्होंने साप-साफ कहा है कि संगठन उनके कार्यों या बयानों के लिए जिम्मेदार नहीं है. इस्कॉन बांग्लादेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है.

चिन्मय कृष्ण दास का मामला
जानकारी के अनुसार, चिन्मय कृष्ण दास चटगांव में श्री श्री पुंडरीक धाम का प्रबंधन करते थे,दास को संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण इस्कॉन से हटा दिया गया था. उन्हें राजद्रोह के आरोप में ढाका में गिरफ्तार किया गया और चटगांव की अदालत ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया.आरोप है कि उन्होंने "सनातन जागरण मंच" के तहत एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराया, जिसे "राष्ट्र की संप्रभुता का अपमान" माना गया.

18 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था मामला

चारु चंद्र दास ने कहा कि इस्कॉन को गलत तरीके से सड़क दुर्घटनाओं और हत्या से जोड़ा जा रहा है. कुछ समूह संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, जिसे इस्कॉन ने गलत बताया है. इस्कॉन ने यह साफ किया है कि जिन नेताओं को संगठन से निकाला गया है, वे अब संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करते. बता दें कि मामला तब सुर्खियों में आया जब चटगांव में आयोजित एक रैली में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने की तस्वीरें वायरल हुईं. इस घटना के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक आलोचना बढ़ गई. इसे "देशद्रोही" हरकत बताया गया और चिन्मय कृष्ण दास समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: ISKCON के चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी बांग्लादेश का आंतरिक मामला! भारत नहीं करेगा हस्तक्षेप, हिंदुओं के लिए जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन कार्ड नियमों पर अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप ने फिर बदले नियम, प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, भारतीयों को कैसे होगा फायदा?
ग्रीन कार्ड नियमों पर अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप ने फिर बदले नियम, प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, भारतीयों को कैसे होगा फायदा?
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- 'इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर...'
अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- 'इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर...'

वीडियोज

New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive
Fuel Prices बढ़े तो Indians क्यों खरीद रहे Hybrid Cars? #fuelprices #hybridcars #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget