एक्सप्लोरर

Salwan Momika: कई बार कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हो गई मौत? नॉर्वे में मृत मिलने की खबर के बीच यूजर्स करने लगे ऐसे दावे

Salwan Momika News: सलवान मोमिका कुरान के आलोचक माने जाते हैं. ईद के दिन मस्जिद के बाहर वह कई बार कुरान को जला चुके हैं. उनका मानना है, "इस्लाम का यह धर्म ग्रंथ इंसानियत के लिए बड़ा खतरा है."

Salwan Momika News: कुरान की प्रतियां कई बार जलाने वाले इराकी शरणार्थी सलवान मोमिका की मौत की खबर है. ऐसा बताया गया कि नॉर्वे में उन्हें मृत पाया गया है. मंगलवार (दो अप्रैल, 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ रिपोर्ट्स आईं, जिनमें दावा किया गया कि वह नॉर्वे में मृत मिले हैं. हालांकि, इस बारे में फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

इस बीच, @AzzatAlsaalem नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट में दावा किया गया, "सलवान मोमिका जिंदा है." इस बीच, @ImtiazMadmood की ओर से भी एक्स पर बताया गया- मेरा अंदाजा सही था और वह साबित भी हुआ. लोगों को अप्रैल फूल बनाया गया है. नॉरवे की पुलिस ने कहा कि अफवाह है कि सलवान मोमिका मृत पाया गया है लेकिन यह बात गलत है.

स्वीडन छोड़ 27 मार्च को पहुंचे थे नॉर्वे 

सलवान मोमिका हाल ही में स्वीडन से निकल गए थे और उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट भी दिया था. 27 मार्च, 2024 को किए एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा था- आज मैंने स्वीडन छोड़ दिया और मैं नॉर्वे में वहां के अधिकारियों के संरक्षण में हूं.

एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया था, "मैंने नॉर्वे में शरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवेदन किया क्योंकि स्वीडन दार्शनिकों और विचारकों के लिए शरण स्वीकार नहीं करता है, बल्कि केवल आतंकियों के लिए शरण स्वीकार करता है. स्वीडिश लोगों के प्रति मेरा प्यार और सम्मान वैसा ही रहेगा लेकिन स्वीडिश अधिकारियों की ओर से मुझ पर जो उत्पीड़न किया गया, वह स्वीडन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है."

बोले थे सलवान मोमिका- संघर्ष जारी रखूंगा

सोशल मीडिया पर ईराकी शरणार्थी ने आगे लिखा था- मैं इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ संघर्ष जारी रखूंगा. मैंने जब से इस्लाम के खिलाफ संघर्ष शुरू किया है तब से मैंने इसकी कीमत चुकाई है और चुकाऊंगा. मैं इसके लिए तैयार हूं, चाहे जो भी कीमत हो.  

कुरान को मानते हैं इंसानियत के लिए बड़ा खतरा!

सलवान मोमिका को कुरान का बड़ा आलोचक माना जाता है. वह स्वीडन में कई बार इस्लाम के सबसे पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान की प्रतियों को जला चुके थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इससे जुड़े उनके कई वीडियो भी पूर्व में सामने आ चुके हैं. उनका मानना है, "कुरान इंसानियत के लिए बड़ा खतरा है."

यह भी पढ़िएः अरविंद केजरीवाल पर एक्शन के बीच केंद्र सरकार के कामकाज पर कैसा है दिल्ली वालों का रिएक्शन? चौंका देंगे सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.5 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
कोलंबिया में 7.5 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

Embed widget