एक्सप्लोरर

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने को लेकर सीरियस हैं ट्रंप, कहा- 'मैं मजाक नहीं कर रहा'

डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की संभावना पर चर्चा करते हुए कहा कि 'मैं मजाक नहीं कर रहा', हालांकि संविधान के अनुसार ऐसा करना असंभव है, जिससे उनकी गंभीरता और योजनाओं पर सवाल उठ रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का दावा किया है और उन्होंने इस पर कहा, 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं.' उनके इस बयान ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है, क्योंकि अमेरिकी संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति सिर्फ बार ही राष्ट्रपति पद के लिए चुने जा सकते हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का इरादा रखते हैं, या फिर यह बस उनका एक और मजाक है?

क्या कहते हैं ट्रंप?

दरअसल रविवार यानी 30 मार्च को NBC न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि 'ऐसे कुछ तरीके हैं, जिनसे तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का रास्ता खोला जा सकता है'.  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 'इसके बारे में सोचना अभी बहुत जल्दी है.' इस बयान से ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह केवल मजाक नहीं कर रहे थे, बल्कि कुछ गंभीर विचार कर रहे है.

संविधान की सीमा और ट्रंप के विचार

अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन, जो 1951 में लागू हुआ था, किसी भी राष्ट्रपति को दो कार्यकालों से अधिक चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देता है. यह संशोधन फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के चार कार्यकालों के बाद लाया गया था, ताकि भविष्य में कोई राष्ट्रपति ज्यादा समय तक सत्ता में न बने रहें.

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नामांकन और बाद में इस्तीफा देने से इस सीमा को बाईपास किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, "यह एक तरीका हो सकता है, लेकिन और भी तरीके हैं." जब उनसे अन्य तरीकों के बारे में पूछा गया तो वह चुप हो गए और कुछ नहीं कहा.

क्या यह सच है?

ट्रंप का यह बयान निश्चित रूप से चौकाने वाला था, क्योंकि वह पहले भी इस तरह की बातों को मजाक के रूप में उछाल चुके हैं. उदाहरण के तौर पर, जनवरी में रिपब्लिकन हाउस से बात करते हुए उन्होंने मजाक करते हुए पूछा था, 'क्या मैं फिर से चुनाव में खड़ा हो सकता हूं?' लेकिन इस बार उनके शब्दों में कुछ गंभीरता जरूर थी. क्या वह वाकई अपने कार्यकाल को बढ़ाने के लिए किसी कानूनी रास्ते की तलाश में हैं? 

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह संविधान का उल्लंघन होगा और ऐसा करना बेहद मुश्किल है, फिर भी ट्रंप के बयान ने इस मुद्दे पर एक नई बहस छेड़ दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget