एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया की 'आसमानी आंख' ने उड़ाई अमेरिका की नींद', जानें क्या है भारत से कनेक्शन

उत्तर कोरिया रूस, चीन और भारत के बाद चौथा देश बन गया है, जिसने IL-76 विमान पर ‘आसमानी आंख’ (AEW&C) प्रणाली लगाई है.

उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत को और भी मजबूत कर लिया है. दरअसल हाल ही जारी किए गए एक वीडियो में खुलासा हुआ है कि किम जोंग उन के पास अब ‘आसमानी आंख’ यानी हवाई चेतावनी और नियंत्रण (AEW&C) विमान है. इसे AWACS भी कहा जाता है. 

यह एक तरह का एयरबॉर्न रडार सिस्टम है, जो दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को पहले ही पहचान सकता है. यह वही तकनीक है, जिसे भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया है. अब, किम जोंग उन की अगुवाई में उत्तर कोरिया ने इसे अपनाया है और इसके साथ ही उसने अपनी वायु सेना और सैन्य ताकत को एक नई दिशा दी है.

किम जोंग का मास्टरस्ट्रोक

उत्तर कोरिया के पास अब एक अत्याधुनिक एईडब्ल्यू&सी विमान है, जो पूरे क्षेत्र में 360 डिग्री निगरानी रख सकता है. यह तकनीक रूस और चीन जैसे देशों के पास पहले से मौजूद थी, लेकिन अब उत्तर कोरिया ने इसे हासिल कर लिया है. किम जोंग उन ने खुद इस विमान का निरीक्षण किया और इसकी क्षमता का जायजा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में तीन फेज्ड एरे राडार लगे हैं, जो बिना घुमे 360 डिग्री में दुश्मन के विमान और मिसाइलों का पता लगा सकते हैं.

यह विमान उत्तर कोरिया की वायु रक्षा को पूरी तरह से नया आयाम देगा. किम जोंग उन ने इसे 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाने वाला बताया है. इसका मतलब है कि उत्तर कोरिया अब अधिक ताकतवर होकर अपने दुश्मनों पर नजर रख सकेगा और किसी भी संभावित हमले से पहले तैयारी कर सकेगा. यह न केवल दक्षिण कोरिया, बल्कि अमेरिका जैसे देशों के लिए भी एक बड़ा अलर्ट है. 

युद्ध की नई रणनीति

इसके अलावा उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत को एक और कदम आगे बढ़ाते हुए एआई-लेस कामिकेज़ ड्रोन का परीक्षण भी किया है. किम जोंग उन के अनुसार, ये ड्रोन अब 'स्टेट्रैटिजिक टार्गेट्स' और दुश्मन की गतिविधियों का भी पता लगा सकते हैं. इसके अलावा, ये ड्रोन हमलावर मिशनों के लिए भी तैयार किए गए हैं, जो युद्ध के समय बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं.

उत्तर कोरिया ने इन ड्रोन के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आदेश दिया है. किम जोंग उन ने इसे 'आधुनिक युद्ध का रुझान' बताया और इस पर तेजी से काम करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. इन ड्रोन की मदद से उत्तर कोरिया अपनी सैन्य रणनीतियों को पूरी तरह से बदल सकता है, जो आने वाले समय में उसे और भी मजबूत बना देगा.

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए चिंता का विषय

उत्तर कोरिया की इस नई ताकत से अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है. जिस तरह से उत्तर कोरिया की वायुसेना अब अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रही है, उससे यह स्पष्ट है कि अगर कभी युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उत्तर कोरिया बेहद प्रभावी रूप से अपनी रक्षा कर सकेगा. इसके साथ ही, एईडब्ल्यू&सी विमान और एआई से लैस ड्रोन की मौजूदगी से उत्तर कोरिया अपने दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखने में भी सक्षम होगा.

इससे यह साफ है कि अब उत्तर कोरिया किसी भी खतरनाक स्थिति में अपने दुश्मनों को किसी भी हालत में पास फटकने की गलती नहीं करने देगा. किम जोंग उन का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक है, जो उत्तर कोरिया को एक नई शक्ति बना देगा और इसके परिणाम दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर गहरे असर डाल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget