एक्सप्लोरर

ईरान के राष्ट्रपति के गंभीर आरोप: तख्तापलट करना चाहता है अमेरिका, 40 सालों में नहीं हुई ट्रंप जैसी बुरी सरकार

रूहानी का आरोप है कि अमेरिका उनके देश में तख्तापलट करना चाहता है. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले चार दशकों यानी 40 सालों में अमेरिका की वर्तमान डोनाल्ड ट्रंप सरकार जैसी शत्रुतापूर्ण कोई और सरकार नहीं रही है.

तेहरान: भारत के मित्र देश ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली देश पर बड़ा आरोप लगाया है. रूहानी का आरोप है कि अमेरिका उनके देश में तख्तापलट करना चाहता है. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले चार दशकों यानी 40 सालों में अमेरिका की वर्तमान डोनाल्ड ट्रंप सरकार जैसी शत्रुतापूर्ण कोई और सरकार नहीं रही है.

दोनों देशों के बीच उस समय से तनाव बढ़ता चला जा रहा है जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुपक्षीय ईरान परमाणु समझौते से मई महीने में अमेरिका को बाहर कर दिया. रूहानी ने कहा, "40 सालों से ज़्यादा समय में अमेरिकी में ऐसी कोई सरकार नहीं रही जो ईरान के खिलाफ इतनी द्वेषपूर्ण हो."

टीवी पर दिए गए अपने इस भाषण में रूहानी ने कहा, "इसके पहले अमेरिकी सरकार में एकाध होते थे जो ईरान के खिलाफ होते थे. लेकिन इस बार इस तरह के एक जैसे लोग एक जगह इकट्ठा हो गए हैं." आपको बता दें कि अगस्त महीने में अमेरिका ने फिर से ईरान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं.

चार नवंबर से ईरान के तेल के आयात पर ताज़ा अमेरिकी प्रतिबंध लगने वाले हैं जिसे लेकर इस देश को इस बात का डर है कि इनकी अर्थव्यवस्था उससे भी ज्यादा चरमरा सकती है जितनी ये 2012 से 2015 के बीच लगे ऐसे ही प्रतिबंधों के दौरान चरमराई थी.

अपने इन प्रतिबंधों की वजह से अमेरिका चाहता है कि भारत भी ईरान से तेल लेना बंद कर दे. लेकिन इस मामले पर भारत का रुख मिला-जुला रहा है. भारत ने तय किया है कि वो ईरान से तेल लेना कम भले ही कर दे लेकिन इसे पूरी तरह से बंद नहीं करेगा.

ये भी देखें

व्यक्ति विशेष: #MeToo के आरोपों पर एम जे अकबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget