एक्सप्लोरर

सीरिया में इधर गिरी अल-असद सरकार, उधर हो गया ईरानी दूतावास पर हमला, रिपोर्ट का दावा: सभी कर्मचारी सुरक्षित

सीरिया के विद्रोही समूह अल-नुशरा फ्रंट ने सबसे पहले अलेप्पो शहर पर कब्जा किया. इसके बाद होम्स और दारा शहरों पर कब्जा करने का दावा किया. अंत में राजधानी दमिश्क पर नियंत्रण करने का ऐलान किया. 

सीरिया स्थित विद्रोही समूह अल नुशरा फ्रंट ने देश की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है और दावा किया है कि उनकी तरफ से बशर अल-असद की सत्ता गिरा दी गई है. वहीं ईरानी सरकारी टेलीविजन ने आज रविवार (8 दिसंबर, 2024) को जानकारी देते हुए बताया कि सीरिया में उनके दूतावास पर हमला हुआ है. ईरानी टीवी चैनल के माध्यम से बताया गया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने ये हमला किया है. 

सीरिया के विद्रोही समूह अल-नुशरा फ्रंट को हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) भी कहा जाता है. इस विद्रोही समूह ने सबसे पहले अलेप्पो शहर पर कब्जा किया. इसके बाद होम्स और दारा शहरों पर कब्जा करने का दावा किया. अंत में राजधानी दमिश्क पर नियंत्रण करने का ऐलान किया. 

अल असद के शहर से जाने के बाद रिपोर्ट जारी 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि आर्मी कमांड ने रविवार को सुबह दमिश्क में विद्रोही सशस्त्र समूहों के घुसने और असद के शहर से चले जाने की रिपोर्ट्स के बाद यह बयान जारी किया. कई मीडिया आउटलेट्स ने विद्रोही ताकतों का हवाला देते हुए बताया कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर चले गए हैं. 

वीडियो जारी कर क्या बोले पीएम अल जलाली 

आईआरएनए के मुताबिक सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा कि वह अरब देश का प्रशासन एक संक्रमणकालीन सरकार को सौंपने के लिए तैयार हैं. उन्होंने एक वीडियो में कहा, मैं अपने घर में हूं और मैंने इसे नहीं छोड़ा है और यह इस देश से मेरे जुड़ाव की वजह से है. अल-जलाली ने आगे कहा कि वह सीरियाई लोगों की ओर से चुने गए किसी भी नेतृत्व के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और जब तक 'शांतिपूर्ण परिवर्तन' हासिल नहीं हो जाता तब तक वह अपना घर नहीं छोड़ेंगे. अल-जलाली ने सभी दलों से 'तर्कसंगत' तरीके से सोचने की अपील की और कहा कि वह विपक्ष के सदस्यों सहित सभी के प्रति सहयोग का हाथ बढ़ाते हैं. 

इदलिब में असद सरकार के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू

रिपोर्ट के अनुसार हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में सशस्त्र समूहों ने 27 नवंबर को पश्चिमी प्रांत इदलिब में असद सरकार के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया. उन्होंने शुरू में इदलिब और पड़ोसी अलेप्पो के आसपास के ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाया और इसके तुरंत बाद कई सीरियाई शहरों पर कब्जा कर लिया. एचटीएस जिसे पहले नुसरा फ्रंट के नाम से जाना जाता था, को कई देश आतंकवादी संगठन मानते हैं.

यह भी पढ़ें- सीरिया में असद शासन के तख्तापलट के बाद क्या है स्थिति? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget