एक्सप्लोरर

ईरान में विरोध का नायाब तरीका, सड़कों पर पुरुष-महिलाएं मिल रहे गले, इस्लामी कानूनों के तहत है बैन 

ईरान में कट्टरपंथी ऐसा करने से इसलिए रोकते हैं क्योंकि वो इसे पश्चिमी संस्कृति का भ्रष्ट रूप मानते हैं.

ईरान के इस्लामी कानूनों के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है. वहां जहां एक तरफ छात्र-छात्राएं जबरन हिजाब के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं अब लोगों ने विरोध का एक और नायाब तरीका निकाल लिया है. अलग-अलग जेंडर के लोग सार्वजनिक जगहों पर एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं और अपना स्नेह दिखा रहे हैं. आपको बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर अलग-अलग लिंगों के दो लोगों का गले मिलना  ईरान के इस्लामी कानूनों के तहत प्रतिबंधित है.

ईरान में कट्टरपंथी ऐसा करने से इसलिए रोकते हैं क्योंकि वो इसे पश्चिमी संस्कृति का भ्रष्ट रूप मानते हैं. उनका मानना है कि इससे इस्लामी समाज में नैतिकता को खतरा है.

हालांकि कुछ लोग अब इन सबसे ऊपर उठकर पुराने नियम तोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईरान के कारज शहर में कुछ लोग गले मिलते, हाथ मिलाते हुए और सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आए. 

इस वीडियो को ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक महिला ने यह वीडियो ईरान के कारज से भेजा है. इस्लामिक रिपब्लिक में, लड़कियों और लड़कों को 7 साल की उम्र से अलग कर दिया जाता है. पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ मिलाना और मिक्स पार्टियों में शामिल होने की मनाही है. ये कपल गले मिलकर कानून तोड़ रहे हैं.''

एक अन्य वीडियो में, दो महिलाएं हैं जिनके सर पर कोई हिजाब नहीं है. वो कह रही है कि जो दुखी हैं वो आएं और गले लगें. 


महिलाओं के लिए देश के सख्त ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में तेहरान में नैतिकता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के तीन दिन बाद, 16 सितंबर को 22 वर्षीय अमिनी की मौत हो गई. इसके बाद से ही ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी है.अब तक सड़क पर हुई हिंसा में दर्जनों लोगों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर प्रदर्शनकारी हैं. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget