एक्सप्लोरर

इजरायल के हमले से लाल हुआ ईरान, बोला-'खून का बदला खून', क्या भीषण जंग की ओर बढ़ रहा मिडिल ईस्ट?

Israel attacks Iran: ईरानी सेना ने इजरायली हवाई हमलों के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इजरायल को इसके लिए "भारी कीमत" चुकानी होगी.

Israel attacks Iran: ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर इजरायली हमले के बाद ईरानी सेना की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. ईरानी सशस्त्र बलों ने शुक्रवार को स्पष्ट चेतावनी दी कि इजरायल को “भारी कीमत चुकानी” होगी. पूरी दुनिया जैसे ही इस हमले की खबरों से जागी, ईरानी बलों ने इजरायल को “ज़ायोनी राष्ट्र” कहते हुए चेतावनी दी और कहा कि वह अब इस आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ईरानी सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- "खून का बदला खून."

तेहरान के रिहायशी क्षेत्रों पर हमले का आरोप
ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफज़ल शेकारची ने सरकारी टेलीविजन पर बताया कि इजरायली हमलों में सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि तेहरान के रिहायशी इलाके भी निशाना बने हैं. उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिका के समर्थन से किया गया और इसे एक “बर्बर और योजनाबद्ध आक्रामकता” करार दिया. शेकारची ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.

हमारे कमांडर और नागरिक हुए शहीद - शेकारची
जनरल शेकारची ने आरोप लगाया कि ज़ायोनी दुश्मन ने अमेरिका की मदद से नागरिक घरों और प्रमुख अधिकारियों के निवासों पर क्रूर हमला किया है. इस लापरवाही भरे हमले में हमारे कई कमांडरों और नागरिकों की शहादत हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल ने एक बहुत बड़ी गलती की है और अब उसे इसके लिए एक कठोर और निर्णायक जवाब मिलेगा.

IRGC प्रमुख की मौत की खबर
इस बयान के साथ ईरानी मीडिया चैनलों IRIB और IRNA ने रिपोर्ट दी है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी गुरुवार को हुए टारगेटेड हमलों में मारे गए हैं. इसके अलावा, कई समाचार आउटलेट्स ने यह भी बताया है कि जनरल गुलाम अली राशिद और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक डॉ. फरीदून अब्बासी और डॉ. तेहरांची भी इस हमले में मारे गए हैं.

ईरान के हमलों का जवाब देने के लिए इजरायल तैयार
दो इजरायली अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि देश अगले कुछ घंटों में ईरान की ओर से संभावित जवाबी हमले के लिए सतर्क है. अधिकारियों के अनुसार, ईरान सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दाग सकता है. इस खतरे को देखते हुए इजरायली प्रशासन ने जनता को कई बार चेतावनी जारी की है. पिछले एक घंटे में जारी बयान में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के नागरिकों को लंबे समय तक सुरक्षित आश्रयों में रहने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget