एक्सप्लोरर

बिना हिजाब कॉन्सर्ट करना पड़ा महंगा, ईरानी सिंगर गिरफ्तार

Hijab Law in Iran : ईरान में शरियत के कानून के तहत किसी भी महिला का हिजाब न पहनना अपराध माना जाता है. जिसके लिए ईरान में नया हिजाब कानून लागू हुआ है. इसके उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्राविधान है.

Iranian Female Singer got Arrested : टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 27 साल की ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को यूट्यूब पर एक वर्चुअल कॉन्सर्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, ईरानी सिंगर परास्तू पर बिना हिजाब पहने वर्चुअल कॉन्सर्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी के वकील मिलाद पनाहीपोर ने बताया कि परास्तू को शनिवार (14 दिसंबर) को ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 280 किलोमीटर दूर माज़ंदरान प्रांत के सारी शहर में हुई.

कॉन्सर्ट के ऑनलाइन पोस्टिंग के बाद दर्ज हुआ केस

ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी ने 11 दिसंबर, 2024 (बुधवार) को अपने वर्चुअल कॉन्सर्ट को ऑनलाइन पोस्टर किया था. जिसमें वह चार पुरुष म्यूजिशियन्स के साथ बिना हिजाब के एक स्लीवलेस ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही थीं. जिसके बाद गुरुवार (12 दिसंबर) को ईरानी सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

अपने वीडियो के साथ पोस्ट में अरास्तू ने लिखा

ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी ने 11 दिसंबर को यूट्यूब पर अपने वर्चुअल कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया. वीडिया के साथ एक पोस्ट में परास्तू ने लिखा, "मैं परास्तू हूं, एक लड़की जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिन्हें मैं प्यार करती हूं. यह एक अधिकार है जिसे मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती हूं; अपनी जमीन के लिए गाना जिसे मैं बेहद प्यार करती हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “यहां हमारे प्यारे ईरान में जहां इतिहास और हमारे मिथक एक साथ जुड़े हैं, वहां इस वर्चुअल कॉन्सर्ट में मेरी आवाज को सुने और अपनी सुंदर मातृभूमि की कल्पना करें." ईरानी सिंगर के इन वर्चुअल कॉन्सर्ट को अब तक 1.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं.

 

सिंगर के अलावा दो पुरुष म्यूजिशियन भी गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार, परास्तू के वकील ने यह भी पुष्टि की कि कॉन्सर्ट के दौरान मौजूद दो पुरुष म्यूजिशियन सोहैल फाघीह नसिरी और एहसान बीराघदार को भी उसी दिन तेहरान में गिरफ्तार किया गया था.

ईरान में हिजाब को लेकर है सख्त कानून

ईरान में हिजाब को लेकर काफी सख्त कानून बनाए गए हैं. इसे 1979 के इस्लामी क्रांति के बाद कानून के तहत देश में अनिवार्य किया गया था. जहां एक ओर कई महिलाएं हिजाब को धार्मिक विश्वास के प्रतीक के रूप में पहनती हैं, वहीं अन्य इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक प्रतिबंध के रूप में देखतीं हैं.

यह भी पढेंः ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर मिलेगी सजा-ए-मौत, जानें किन देशों में है ऐसे सख्त नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget