एक्सप्लोरर

Iran Saudi Arabia Relations: बरसों की दुश्मनी भुलाकर अब करीब आएंगे सऊदी अरब और ईरान, चीन ने कराई मध्यस्थता

Iran-Saudi Conflict: सऊदी अरब और ईरान को एक-दूसरे के उलट विचारधारा वाले मुल्क माना जाता है. 7 साल पहले इन्होंने राजयनियक संबंध तोड़ लिए थे. अब दोनों के बीच संबंध बहाली की खबर आई है.

Iran Saudi Arabia News: पश्चिमी एशियाई देश ईरान (Iran) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) अपने आपसी संबंधों को बहाल करने जा रहे हैं. दोनों के बीच चीन (China) की मध्यस्थता में समझौता हुआ है, जिसके अनुसार वे एक-दूजे को सहयोग करने को तैयार हो गए हैं.

सऊदी अरब और ईरान के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शुक्रवार (10 मार्च) को घोषणा की कि वे अपने दूतावासों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं. वेस्‍टर्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा 7 साल बाद हुआ है, जबकि ये दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों को फिर से स्थापित करने पर सहमत हुए हैं. शुक्रवार को सऊदी अरब और ईरान के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि रियाद और तेहरान चीन की मध्यस्थता वाले एक समझौते में अपने दूतावासों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं.

अरब मुल्‍कों के रिश्‍तों में जमी बर्फ बीजिंग में पिघली
ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली शामखानी, सऊदी अरब के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सलाहकार मोसाद बिन मोहम्मद अल-ऐबन और चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी के बीच बीजिंग में 6 मार्च से वार्ता चल रही थी. ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित समझौते के समारोह के वीडियो में अधिकारियों को सऊदी अरब, ईरानी और चीनी झंडों के चारों ओर विपरीत दिशा में टेबल के चारों ओर बैठे दिखाया गया है.

चीनी राजनयिक बोले- नया अध्‍याय शुरू हुआ 
चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने एक बयान में कहा, “इस बीजिंग डायलॉग ने सऊदी-ईरानी संबंधों का एक नया अध्‍याय शुरू कर दिया है. दोनों पक्षों ने संबंध सुधारने की इच्छा दिखाई है और अहम मुद्दों पर आम सहमति पर पहुंचे हैं.'' उन्होंने कहा कि ईरान और सऊदी अरब दो महीने के भीतर दूतावासों को फिर से खोलने पर सहमत हुए हैं.

'एक-दूजे की संप्रभुता का करेंगे सम्‍मान' 
ईरान और सऊदी अरब के संयुक्त बयान में कहा गया, 'इस फैसले को लागू करने के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्री एक-दूसरे से मिलेंगे और राजदूतों के आदान-प्रदान के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे.' डायलॉग में शामिल वरिष्‍ठ नेताओं ने कहा, "दोनों पक्ष एक दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप और संप्रभुता का सम्मान करने के लिए सहमत हैं."

2016 में रियाद ने तोड़ दिया था संबंध
बता दें कि रियाद और तेहरान के बीच तनाव 2016 में चरम पर पहुंच गया था. उस वक्‍त ईरानी प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब में एक शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने के बाद ईरानी राजधानी में सऊदी दूतावास पर धावा बोल दिया था. जिसके बाद रियाद ने तेहरान से नाता तोड़ लिया था. तब से, दोनों मुल्‍कों ने एक छद्म युद्ध लड़ा है, जिसने कई पड़ोसी देशों को उलझा दिया. सऊदी अरब ने अपना रक्षा बजट बहुत बढ़ा लिया. वहीं, ईरान परमाणु हथियार बनाने में जुट गया. इससे क्षेत्र में युद्ध के हालात पनप गए थे. 

यह भी पढ़ें: 'भेड़ियों के साथ डांस करना चाहिए', चीनी विदेश मंत्री ने राजनयिकों को पढ़ाया आक्रामकता का पाठ, जानें क्या है वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget