एक्सप्लोरर

अमेरिका से हो गई बड़ी गलती! न्यूक्लियर साइट को नहीं हुआ नुकसान, सैटेलाइट इमेज पर ईरानियों का बड़ा दावा

US Attacks Iran: फोर्डो न्यूक्लियर साइट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी हमलों से वहां ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तीनों ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया.

US Attacks Iran: अमेरिका ने रविवार (22 जून 2025) तड़के ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए. यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए. फोर्डो न्यूक्लियर साइट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी हमलों से वहां ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा.

अमेरिकी हमलों का नहीं हुआ ज्यादा असर

ईरानी मीडिया के अनुसार अमेरिकी हमले के दौरान बम एक ही जगह पर लगातार नहीं गिराए जा सके, जिसकी वजह से अंदर ज्यादा असर नहीं हुआ होगा. मैक्सार टेक्नोलॉजी की ओर से जारी सैटेलाइट इमेज में फोर्डो परमाणु स्थल पर तीन बड़े छेद देखे जा सकते हैं. इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि जमीन के भीतर जो भी सुविधाएं होंगी वो बरकरार हो.

एंट्री गेट पर कई गाड़ियां थी मौजूद

सैटेलाइट इमेज में नजर आ रहा है कि हमले के बाद जमीन अंदर की ओर धंस गई, जबकि सुरंग के एंट्री गेट मिट्टी से बंद कर दिए गए थे. फोर्डो न्यूक्लियर साइट तक जाने के कई रास्ते हैं. सैटेलाइट इमेज ने इसके एंट्री गेट पर कई गाड़ियां कतार में खड़ी दिखाई दे रही है.

B-2 बॉम्बर्स... बस्टर बम से ईरान के ठिकानों पर हुआ हमला

अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए ईरान के तीन परमाणु ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फाहान को निशाना बनाया. अमेरिकी वायुसेना ने B-2 बॉम्बर्स से फोर्डो और नतांज परमाणु ठिकानों पर 30000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए. इस्फाहान पर टोमाहॉक क्रूज मिसाइल से हमला किया गया. यह पूरा ऑपरेशन 18 घंटे का था, जिसमें कम्युनिकेशन का इस्तेमाल बहुत कम किया गया था ताकि ईरान को हमारी कार्रवाई की भनक तक न लगे.

बंकर-बस्टिंग बम की क्षमता

अमेरिका का बंकर-बस्टिंग बम एकमात्र ऐसा हथियार है जो ईरान की दबी हुई परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने में सक्षम है. GBU-57 एक 30,000 पाउंड (13,607 किलोग्राम) का बम है जो विस्फोट होने से पहले जमीन के 200 फीट (61 मीटर) अंदर जाने में सक्षम है. यह चट्टान या कंक्रीट को भी पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें : ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, बोले- 'ऐसे तो नहीं मिलेगा नोबेल'

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget