एक्सप्लोरर

ईरान का सुसाइड ड्रोन 'रजवान' निकला इजरायली मॉडल की नकल, जानें ये कितना घातक

Iran Made Razvan Drone: ये ईरानी ड्रोन ईरानी सेना उनकी स्पीड, सटीकता और इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी को बढ़ाएगा. रक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान के ड्रोन इजरायल से कॉपी किए गए है

Iran Made Razvan Drone: ईरान ने दुनिया के सामने एक नया आत्मघाती ड्रोन पेश किया है. ईरान ने इस खतरनाक आत्मघाती ड्रोन का नाम रजवान रखा है. इस ड्रोन को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक शोकेस के समय सबके सामने पेश किया गया. हालांकि, इसको लेकर ये कहा जा रहा है कि ये ड्रोन इजरायल के एक ड्रोन की कॉपी कर के बनाया गया है, जो यूविजन हीरो सीरीज से काफी हद तक मेल खाता है. 

ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए इजरायली न्यूज चैनल एन12 ने शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को इसकी जानकारी दी. बात करें ईरान के इस आत्मघाती ड्रोन रजवान की तो इसकी रेंज मैक्सिमम 20 किलोमीटर की है. ये 20 मिनट तक उड़ सकता है. इसमें लगा कैमरा ऑपरेटर को लाइव वीडियो दिखाता है, जो एकदम सटीक निशाना लगा कर दुश्मन को तबाह कर सकता हैं.  

1000 ड्रोन तैयार करने की योजना

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना ने रक्षा मंत्रालय के सहयोग से 1000 ड्रोन तैयार करने की योजना का ऐलान किया है. आर्मी ग्राउंड फोर्स कमांडर किओमार्स हैदरी ने कहा कि ये ड्रोन उनकी स्पीड, सटीकता और इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी को बढ़ाएगा. हालांकि, रक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान के सो कॉल्ड इनोवेशन विदेशी तकनीक से लिए गए हैं. 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ग्राउंड फोर्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर ने बताया, “हमारे ड्रोन ने ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. वहींं सिमुलेशन में हमारे ठिकानों के लिए कई अन्य खतरों को भी विफल कर दिया है.”

इजराइली हीरो सीरीज के शानदार ड्रोन

दुनिया भर में फेमस यूविजन हीरो सीरीज, रजवान के लिए एक टेंप्लेट की तरह है. हीरो ड्रोन में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इंफ्रारेड कैमरे लगे होते हैं. इससे ड्रोन ऑपरेटर रास्ते में आने वाली बाधाओं को देखते हुए अपना रास्ता बदल सकते हैं और नागरिकों के टारगेट वाले क्षेत्र में प्रवेश होने से मिशन को रोक भी सकते हैं.  हीरो 120 ड्रोन की रेंज 40 से 60 किमी है और ये एक घंंटे तक उड़ान भर सकता है. ये ड्रोन अपने साथ 4.5 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने छह महीने पहले इस मॉडल को रिवर्स-इंजीनियरिंग किया था. हीरो 1250, जो इस सीरीज का सबसे बड़ा ड्रोन है, 50 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकता है, इसकी रेंज 200 किमी से अधिक है और यह 10 घंटे तक उड़ान भर सकता है.

यह भी पढ़ें- Nanded: स्मार्टफोन नहीं मिला तो 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, किसान पिता ने भी उसी रस्सी से लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget