एक्सप्लोरर

Iran Iraq Relations: सऊदी से सुलह होने के बाद ईरान ने अब इस इस्लामिक मुल्क के साथ सुरक्षा सहयोग समझौते पर किए हस्ताक्षर

Iran Iraq News: ईरान और ईराक के बीच सुरक्षा सहयोग समझौता हुआ है, जिसकी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आपसी-सुरक्षा के प्रबंधन में अहम भूमिका होगी. ये दोनों देश एक-दूजे से सटे हुए हैं.

Iran Iraq Relations: दुनिया के दो बड़े इस्लामिक मुल्क ईरान और सऊदी अरब अपनी बरसों की दुश्‍मनी को भुलाकर अपने राजयनयिक रिश्तों को बहाल कर रहे हैं. दोनों एक-दूजे के यहां जल्‍द एंबेसी खोलेंगे. उनके आपसी समझौते को दुनिया में शांति-स्‍थापित करने की दिशा में एक बड़ी कामयाब कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इस बीच ईरान ने एक और इस्लामिक मुल्क से सुरक्षा-सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव अली शामखानी बीते रोज (रविवार, 19 मार्च को) इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कासिम अल-अराजी से मिले, जहां दोनों ने बगदाद में सुरक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. वहीं, एक समारोह में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने भी भाग लिया.

ईरान की न्‍यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके यहां की हुकूमत ने ईरानी हुकूमत के साथ आपसी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था मजबूत करने के लिए  सुरक्षा-सहयोग समझौता किया है. पिछले महीनों तैयार किए गए इस समझौते में अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित ईरान-विरोधी समूहों द्वारा शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. SNSC के चीफ के हवाले से कहा गया कि दोनों मुल्‍कों की साझी सीमा से सटे क्षेत्रों में कोई भी तनाव और संकट उनकी सुरक्षा-शांति व्‍यवस्‍था को कमजोर करेगा और दोनों के सीमावर्ती शहरों के विकास में बाधा बनेगा. ऐसे में ये दोनों मुल्‍क सुरक्षा-सहयोग समझौता किए हैं. इसके तहत आंतरिक या बाहरी तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्‍त ऐक्‍शन लिया जाएगा. 

'सैन्य और खुफिया खतरों को दूर किया जाना चाहिए'
SNSC के चीफ ने कहा कि ईरान विरोधी सशस्त्र समूहों और भाड़े के सैनिकों के साथ-साथ इराक में स्थित अमेरिकी बलों द्वारा पैदा किए गए सैन्य और खुफिया खतरों को दूर करने की जरूरत है. वहीं, इराक की हुकूमत ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही. इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने कहा, इराक की हुकूमत और आवाम हमेशा अपने ईरानी भाइयों के समर्थन और सहायता की सराहना करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि बगदाद और तेहरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर ने संकेत दिया है कि ईरानी और इराकी अधिकारी दोनों मुल्‍कों को एकजुट रखेंगे.

'इराक अपनी जमीन को ईरान के खिलाफ इस्‍तेमाल नहीं होने देगा'
इराक के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी हुकूमत किसी भी पक्ष को ईरान की सुरक्षा से समझौता करने के लिए अपनी जमीन का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगी. बता दें कि ईरान और ईरान की सीमाएं एक-दूजे से लगती हैं. दोनों के बीच एक समय कड़वाहट इतनी ज्यादा हो गई थी कि उनकी हुकूमत एक-दूजे को फूटी आंख नहीं सुहाती थी. हालांकि, अब इन दोनों के बीच संबंध गाढ़े हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Saudi Arabia Iran Relations: पांच प्वाइंट में समझें बरसों पुराने कट्‌टर दुश्मन ईरान और सऊदी अरब की 'दोस्ती' के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 111 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 111 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget