एक्सप्लोरर

Iran Child Torture: ईरान की पुलिस बनी हैवान, 12 साल के बच्चों को जेल में दिए जा रहे बिजली के झटके, यौन हिंसा का भी आरोप

Iran: ईरान में प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है. कई लोगों ने नाबालिग प्रदर्शनकारियों पर यातना होते देखा है.

Iran Child Torture: राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान (Iran) में हुए हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. ईरान में कैद किए गए बच्चों को यौन हिंसा सहित दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करके कड़ी यातना दे रहे हैं.

राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल के रिपोर्ट में ईरान के क्रांतिकारी गार्ड, अर्धसैनिक बासिज, सार्वजनिक सुरक्षा पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की ओर से किए जा रहे क्रूर तरीके का खुलासा किया गया है.

जुर्म कबूल करने के लिए अत्याचार

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के साथ मारपीट के अलावा बिजली के झटके भी दिए जाते है और बलात्कार जैसे यौन हिंसा किए जाते है. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये निकलकर आयी कि इन बच्चों की उम्र 12 साल से भी कम है, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनो शामिल है. हाल के कुछ महीनों में ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसके वजह से इन छोटे बच्चो को पकड़ कर जेल में डाला गया.

इनसे जबरदस्ती जुर्म कबूल करने के लिए अत्याचार किया जा रहा है. पिछले सितंबर में ईरान की मोरल पुलिस की हिरासत में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की मौत हिजाब न पहने को लेकर हो गई थी, जिसके बाद से ईरान में एंटी-हिजाब विरोध प्रदर्शनों से शुरू हो गया था. इस दौरान देश में साल 1979 की क्रांति के बाद से इस्लामिक गणराज्य के लिए सबसे साहसिक चुनौतियों में से एक में सभी क्षेत्रों के ईरानियों ने भाग लिया.

बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है

ईरान में प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है. कई लोगों ने नाबालिग प्रदर्शनकारियों पर यातना होते देखा गया, जिनमें दो वकील और 17 वयस्क बंदी थे, जिन्हें बच्चों के साथ रखा गया था. मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के एमनेस्टी इंटरनेशनल के उप क्षेत्रीय निदेशक डायना एल्टाहावी ने सीएनएन के हवाले से कहा कि बच्चों के खिलाफ हिंसा देश के युवाओं की भावना को कुचलने और उन्हें स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की मांग करने से रोकने के लिए किया गया है.

ये एक सोची समझी रणनीति को उजागर करती है. पुलिस अधिकारी बच्चों को चाबुक से मारते है. स्टन गन का इस्तेमाल करके बिजली के झटके देते है. बच्चों के सिर को पानी के अंदर रखते है. वहीं ईरान में अब तक 82 हजार लोगों को अन्य तरह के मामले में माफी मिल चुकी है, जिनमें 22 हजार वैसे लोग शामिल है, जो विरोध प्रदर्शनों में थे.

ये भी पढ़ें:Iran Schoolgirls Poisoning Cases: ईरान में किसने रची छात्राओं को जहर देने की साजिश? 110 से अधिक लोगों की हुई हैं गिरफ्तारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget