एक्सप्लोरर

Iran: ईरान ने स्वीडिश-ईरानी नागरिक को दी फांसी, भड़का स्वीडन, जानें क्यों दी गई सजा-ए-मौत

Iran hangs Iranian-Swedish Man: स्वीडिश-ईरानी व्यक्ति को सैन्य परेड पर हमले में दोषी पाए जाने के बाद फांसी पर चढ़ा दिया गया है. ईरान के इस फैसले की स्वीडन ने निंदा की है.

Iran: ईरान में शनिवार को एक स्वीडिश-ईरानी नागरिक को फांसी दे दी गई. फांसी पर चढ़ाए गए व्यक्ति पर साल 2018 में एक सैन्य परेड पर हमला करने का आरोप था, जिसमें करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी. स्वीडिश-ईरानी व्यक्ति पर सैन्य परेड के हमले का मास्टरमाइंड होने के साथ ही एक अरब अलगाववादी समूह का नेतृत्व करने का आरोप था. 

जिस स्वीडिश-ईरानी नागरिक को फांसी दे दी गई है उसकी पहचान हबीब फराजुल्लाह चाब के तौर पर की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के अधिकारियों ने दावा किया है कि चाब को तुर्की में हिरासत में लिया गया था. हालांकि चाब की गिरफ़्तारी के वक्त भी इसके बारे में चीजें सार्वजनिक नहीं की गई थी. गिरफ़्तारी के बाद चाब को गोपनीय तरीके से तेहरान ले जाया गया था. चाब को फांसी दिए जाने से पहले स्वीडन ने ऐसा नहीं करने के लिए ईरान से अनुरोध किया था. 

स्वीडिश ने की निंदा 

फराजुल्लाह चाब को फांसी दिए जाने के बाद स्वीडिश विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम ने इसकी निंदा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ईरान से ऐसा न करने का अनुरोध किया था. मौत की सजा एक अमानवीय और अपरिवर्तनीय सजा है. हम इसकी निंदा करते हैं. 

ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी ने एक लंबे बयान में फराजुल्लाह चाब को फांसी दिए जाने की पुष्टि की. कोर्ट ने माना कि चाब एक आतंकवादी समूह का सरगना था. उसके स्वीडिश, इजरायल और अमेरिकी खुफिया सेवाओं से संबंध थे. हालांकि इस दौरान चाब के खिलाफ कोई सबूत नहीं पेश किए गए. कोर्ट का दावा है कि स्वीडिश-ईरानी नागरिक ने इससे पहले कई वारदातों को अंजाम दिया है.

सख्त कानून के लिए जाना जाता है ईरान 

गौरतलब है कि स्वीडन और ईरान के बीच पहले से तनावपूर्ण स्थिति है. ऐसे में इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ना स्वाभाविक है. बता दें कि ईरान अपने सख्त कानून के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां पर अधिकतर अपराधों में आरोपी को मौत की सजा सुनाई जाती है. 

ये भी पढ़ें: King Charles Coronation: ताजपोशी से पहले ब्रिटेन में विवाद, राजशाही का विरोध कर रहे छह लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget