एक्सप्लोरर

अमेरिका-इजरायल कर सकते हैं ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला! रिपोर्ट का दावा- 'हाई अलर्ट' जारी

Iran America Tension: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के घरेलू स्तर पर विकसित सिस्टम और रूस का एस-300 सिस्टम भी इजरायली हथियारों के सामने बेकार हैं.

Iran Fear From US-Israel: ईरान को अपने ऊपर हमले का डर सता रहा है और इसे देखते हुए उसने अपने न्यूक्लियर साइट्स पर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया है. इजरायल और अमेरिका के संभावित हमले के डर से ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों के आसपास सुरक्षा में इजाफा किया है. उसने एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया है. इस बात की जानकारी ब्रिटेन के द टेलीग्राफ न्यूज पेपर ने दी. 

इससे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी इस साल प्रमुख ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला करने की इजरायल की कथित योजना के बारे में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों प्रशासनों को आगाह किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान सालों से अपने परमाणु साइट्स को सुरक्षित कर रहा है, लेकिन पिछले साल इजरायल के पहले हमले के बाद से इसमें और तेजी आ गई है. ईरान ने यह कदम इजरायल और अमेरिका की ओर से संभावित संयुक्त सैन्य अभियान को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया है.

ईरान ने शहर-शहर जारी किया हाई अलर्ट

वहीं, अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान के पास परचिन सैन्य परिसर पर हवाई हमले किए. टेलीग्राफ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, "वे बस हमले का इंतजार कर रहे हैं और हर रात इसकी आशंका जता रहे हैं और हर चीज हाई अलर्ट पर है, यहां तक ​​कि उन जगहों पर भी जिनके बारे में किसी को पता नहीं है."

अमेरिका ने ईरान पर लगा प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की अपनी मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी को फिर से लागू कर दिया है. इस नीति के तहत अमेरिका ने ईरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते से एकतरफा रूप से खुद को अलग कर लिया और तेहरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया. तो वहीं तेहरान ने इस आरोप का लगातार खंडन किया है.

ट्रंप ने हाल ही में ईरान के साथ समझौता करने का आह्वान किया लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस महीने की शुरुआत में (15 फरवरी) कहा था, "अमेरिका के साथ बातचीत करके कोई समस्या हल नहीं होगी." फिर एक दिन बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका के समर्थन से ईरान के खिलाफ काम पूरा करेगा.

ये भी पढ़ें: Israel Bomb Blasts: इजरायल के बम धमाके के पीछे ईरान और हमास का हाथ! जानिए किसने जताया शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget