एक्सप्लोरर

Israel Bomb Blasts: इजरायल के बम धमाके के पीछे ईरान और हमास का हाथ! जानिए किसने जताया शक

इजरायल के बैट याम में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में तीन बसें तबाह हुईं. हालांकि किसी की जान नहीं गई. सुरक्षा एजेंसियों को हमले के पीछे ईरान और हमास का हाथ होने का शक है.

Israel Bomb Blasts: इजरायल के बैट याम शहर में गुरुवार (20 फरवरी) शाम को तीन बसों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया. इन विस्फोटों में बसों के परखच्चे उड़ गए, हालांकि वक्त रहते दो बसों में लगे बमों को निष्क्रिय कर दिया गया.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह एक प्री-प्लान आतंकी हमला था, जिसे ईरान और हमास ने मिलकर अंजाम दिया था. बता दें कि बसों में लगाए गए बम शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच ब्लास्ट करने के लिए सेट किए गए थे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हताहत हों, लेकिन गलत सेटिंग के कारण ये बम गुरुवार रात ही फट गए, जिससे किसी की जान नहीं गई. इजरायल के अधिकारियों के मुताबिक, ये बम नॉन स्टैंडर्ड विस्फोटक सामग्री से बने थे, जो कि बड़ी संख्या में का कारण बन सकते थे.

ईरान और हमास का शक
इजरायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का कहना है कि इस हमले की योजना ईरान में बनाई गई थी और इसे वेस्ट बैंक में एक्टिव हमास के लड़ाकों ने अंजाम दिया. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने हमले के लिए न सिर्फ हथियारों की सप्लाई की बल्कि हमास के लड़ाकों को ट्रेनिंग भी दी थी.

सुरक्षा एजेंसियों की जांच और तैनाती
तेल अवीव पुलिस के जिला कमांडर के अनुसार, बमों का वजन चार से पांच किलोग्राम था और इन्हें सैकड़ों नागरिकों को मारने के इरादे से लगाया गया था. इस घटना के बाद इजरायल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने बसों और ट्रेनों की जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश के लिए तैनाती बढ़ाई जा रही है.

देशभर में चेकिंग अभियान
बैट याम के मेयर ज्विका ब्रूट ने कहा कि शहर के स्कूलों और महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. हालांकि, यह संभावना नहीं है कि हमलावर अभी भी इलाके में मौजूद हों. इजरायल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने देशभर में बसों, ट्रेनों, और लाइट रेल ट्रेनों की जांच का आदेश दिया है.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू की प्रतिक्रिया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुलिस और शिन बेट को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने यहूदिया और सामरिया के शरणार्थी शिविरों में अभियान तेज करने और तीन अतिरिक्त बटालियन तैनात करने का आदेश दिया है.
 
सिलसिलेवार बम धमाके देश
इजरायल के बैट याम में हुए सिलसिलेवार बम धमाके देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं. हालांकि समय से पहले विस्फोट होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह स्पष्ट है कि ईरान और हमास जैसे संगठनों से निपटने के लिए सतर्कता और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना होगा.

ये भी पढ़ें: FBI Director Kash Patel: काश पटेल के FBI डायरेक्टर बनते ही बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी पर क्यों होने लगी बात, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget