एक्सप्लोरर

ईरान ने नातान्ज परमाणु इकाई में बिजली सप्लाई बाधित होने को बताया ‘परमाणु आतंकवाद’

कई इजराइली मीडिया घरानों ने भी यही आंकलन किया था कि एक साइबर हमले की वजह से नातान्ज में अंधेरा छा गया और उस इकाई को क्षति पहुंची जहां संवेदनशील सेंट्रीफ्यूज स्थित हैं.

दुबई: ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख ने देश के नातान्ज परमाणु इकाई में विद्युत आपूर्ति बाधित होने को 'परमाणु आतंकवाद' बताया है. अली अकबर सालेही ने यह टिप्पणी रविवार रात ईरान के सरकारी टेलीविजन के जरिए ऑनलाइन प्रकाशित एक खबर में की. उन्होंने हालांकि इसके लिए किसी संदिग्ध का नाम नहीं लिया. सालेही की टिप्पणी से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है.

कई इजराइली मीडिया घरानों ने भी यही आंकलन किया था कि एक साइबर हमले की वजह से नातान्ज में अंधेरा छा गया और उस इकाई को क्षति पहुंची जहां संवेदनशील सेंट्रीफ्यूज स्थित हैं. हालांकि, खबरों में इस आंकलन के लिए किसी स्रोत का उल्लेख नहीं किया गया. इजराइली मीडिया का देश की सैन्य एवं खुफिया एजेंसियों के साथ नजदीकी संबंध है.

बता दें कि ईरान के नातान्ज परमाणु संयंत्र के विद्युत वितरण ग्रिड में रविवार को कोई समस्या पैदा हो गई. यह समस्या यूरेनियम का अपेक्षाकृत अधिक तेजी से संवर्धन करने वाली नई उन्नत अपकेंद्रण सुविधा शुरू किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पैदा हुई. विश्व की शक्तियों के साथ परमाणु समझौते को लेकर चल रही वार्ता के बीच ईरान के सबसे सुरक्षित स्थलों में से एक माने जाने वाले इस संयंत्र में यह ताजा ‘घटना’ हुई है.

उल्लेखनीय है कि नातान्ज के उन्नत अपकेंद्रण संयंत्र में पिछले साल जुलाई में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ था. ईरानी परमाणु संयंत्र पर हमला करने को लेकर ईरान का क्षेत्रीय शत्रु इजराइल संदेह के घेरे में रहा है. ईरान ने भी देश के सैन्य परमाणु कार्यक्रम की कई दशक पहले शुरुआत करने वाले वैज्ञानिक की हत्या के लिए इजराइल को ही दोषी ठहराया था. इजराइल ने किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन उसके प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कई बार ईरान को अपने देश के लिए बड़ा खतरा बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget