एक्सप्लोरर

Iran Anti-Hijab Protest: ईरान में मशहूर शेफ की पीट-पीटकर हत्या! 20 साल के होने वाले थे शाहिदी, बर्थडे से एक दिन पहले मौत

Iran Anti-Hijab Protest: ईरानी अधिकारियों ने शेफ महरशाद शाहिदी (Chef Mehrshad Shahidi ) की मौत की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है. उनकी निर्मम हत्या से ईरान में शोक की लहर दौड़ गई.

Chef Mehrshad Shahidi Death: ईरान (Iran Anti-Hijab Protest) में एंटी हिजाब प्रोटेस्ट के दौरान एक 19 साल के सेलिब्रिटी शेफ महरशाद शाहिदी (Mehrshad Shahidi) को पीट-पीटकर मार दिया गया. यह घटना उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही हुई है. 20वें जन्मदिन से पहले ही उन्हें मार दिया गया. आरोप है कि देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड बलों ने कथित तौर पर उन्हें पीट-पीट कर मार डाला था. उनकी निर्मम हत्या से ईरान में शोक की लहर दौड़ गई. उनके अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. 

द टेलीग्राफ के अनुसार 19 वर्षीय महरशाद को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था और अराक शहर में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की हिरासत में डंडों से पीट-पीटकर मार डाला गया था. उनके सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी गई. वहीं, शाहिदी के परिवार ने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि उन पर यह कहने के लिए दबाव डाला गया कि उनके बेटे की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.


Iran Anti-Hijab Protest: ईरान में मशहूर शेफ की पीट-पीटकर हत्या! 20 साल के होने वाले थे शाहिदी, बर्थडे से एक दिन पहले मौत

'सुरक्षा बलों ने शेफ को बेरहमी से मार डाला'

दूसरी तरफ ईरानी अधिकारियों ने शेफ की मौत की जिम्मेदारी से इनकार किया है. ईरान के मुख्य जज अब्दोलमेहदी मौसवी ने यहां तक ​​​​कहा कि उनके हाथ, पैर या सिर में फ्रैक्चर किसी भी चोट के कोई निशान नहीं हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी मौत के लिए ईरानी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. ईरानी अमेरिकी लेखिका डॉ नीना अंसारी ने लिखा कि मेहरशाद शाहिदी बूटे रेस्तरां में एक प्रतिभाशाली युवा शेफ थे. ईरान में सुरक्षा बलों ने उन्हें बेरहमी से मार डाला. कल उनका 20 वां जन्मदिन होता. इसके लिए हम कभी माफ नहीं करेंगे.

सुरक्षा बलों की हिरासत में सैकड़ों लोगों की मौत

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ईरानी सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला.  जो ठीक से हिजाब नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार होने के बाद ईरान की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मारे गए थे. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि इन मौतों में उनका कोई हाथ नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की लॉन्ग मार्च में हादसा, ट्रक के नीचे आने से महिला पत्रकार की मौत, इंटरव्यू लेने पहुंची थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget