एक्सप्लोरर

अब भी 10 एटम बम बना लेगा ईरान... यूरेनियम ढूंढते रह गए ट्रंप-नेतन्याहू और खामेनेई ने कर दिया बड़ा खेल

ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स पर हमले से पहले की सैटेलाइट तस्वीरों में 16 ट्रक दिख रहे हैं, जो बाद की तस्वीरों में नजर नहीं आए.

इजरायल और ईरान ने 12 दिन बाद एक-दूसरे पर हमले बंद कर दिए हैं और मंगलवार (24 जून, 2025) को दोनों सीजफायर पर सहमत हो गए. जंग के दौरान ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स नतांज, फोर्डो और इस्फहान पर सबसे ज्यादा हमले किए गए.

13 जून को इजरायल ने ईरान पर पहला हमला करने के बाद दावा किया था कि ईरान तेजी से न्यूक्लियर प्रोग्राम पर काम कर रहा है और हमले का मकसद उसको परमाणु हथियार बनाने से रोकना है. इसमें अमेरिका भी उसके साथ था, लेकिन ईरान ने ऐसा खेल कर दिया है, जिसने बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ा दी है. ईरान का 400 किलोग्राम यूरेनियम गायब है.

एबीसी न्यूज के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान का 400 किलोग्राम यूरेनियम कहां गया, इसका कोई हिसाब नहीं है. उनका कहना है कि इस यूरेनियम से 10 न्यूक्लियर हथियार बनाए जा सकते हैं. उधर, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईरान ने हमलों से पहले ही यूरेनियम किसी सीक्रेट लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया था. यानी इजरायल और अमेरिका के हमलों से ईरान 400 किलो यूरेनियम बचाने में कामयाब हो गया.

अमेरिकी हमलों से पहले और बाद की सैटेलाइट इमेज भी सामने आई हैं. हमलों से पहले फोर्डो न्यूक्लियर साइट की सैटेलाइट इमेज में प्लांट के बाहर 16 ट्रक दिखाई देते हैं. फोर्डो न्यूक्लियर साइट पहाड़ों के भीतर 300 फीट गहराई में बना है. अमेरिकी स्ट्राइक के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें ये ट्रक नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि तस्वीर में दिख रहा है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों को अमेरिका के हमलों से नुकसान हुआ है. 
 
फोर्डो न्यूक्लियर साइट को हर तरह के हमलों से सुरक्षित माना जाता है. अमेरिकी  B-2 स्पिरिट बमवर्षकों ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर गिराए थे. तस्वीरों में नजर आ रहा है कि तीनों साइट्स पर इन हमलों से नुकसान तो हुआ, लेकिन ये ट्रक गायब थे. 

ये ट्रक कहां गए, अमेरिका और इजरायल के लिए यह सवाल टेंशन बना हुआ है. इजरायल और अमेरिका को पूरा विश्वास है कि ईरान ने हमले से पहले ही यूरेनियम को ईरान की प्राचीन राजधानी इस्फहान में एक अंडरग्राउंड फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया था.

अतंरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इजरायल के हमले से एक हफ्ते पहले यूरेनियम भंडार देखा गया था. उन्होंने तत्काल निरीक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सैन्य तनाव बढ़ने से यह अनिवार्य कार्य रुक रहा है, जिससे ईरान को परमाणु हथियारों से रोकने की कूटनीतिक संभावनाएं कमजोर हो रही हैं.

21 जून को अमेरिकी नौसेना की गाइडेड-मिसाइल पनडुब्बी जॉर्जिया (SSGN 729) ने 30 टोमहॉक लैंड अटैक मिसाइलें नतांज और इस्फहान में ईरान के दो परमाणु ठिकानों पर दागी थीं. साथ ही B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर ने नतांज पर दो GBU-57 मैसिव ऑर्डिनेंस पेनेट्रेटर बम गिराए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget