एक्सप्लोरर

Interpol: इंटरपोल ने UAE के अधिकारी को चुना अपना अध्यक्ष, शीर्ष समिति में भारतीय अधिकारी भी हुए निर्वाचित

Interpol General Assembly: इंटरपोल ने इस्तांबुल में हुई वार्षिक आमसभा में बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विवादित अधिकारी मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को अपना अध्यक्ष चुना है.

CBI Special Director: अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन निकाय इंटरपोल ने इस्तांबुल में हुई वार्षिक आमसभा में बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विवादित अधिकारी मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को अपना अध्यक्ष चुना है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा, बृहस्पतिवार को इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए एशिया से प्रतिनिधि चुने गये हैं.आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरपोल ने संयुक्त अरब अमीरात के गृह मंत्रालय में महानिरीक्षक मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को चार साल के लिए अध्यक्ष चुना है.

वहीं इस चुनाव में भारतीय उम्मीदवार को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन वह इसमें विजयी हुए. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चीन, सिंगापुर, कोरिया गणराज्य और जॉर्डन की नजर कार्यकारी समिति के पदों पर थी. इंटरपोल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अल रायसी का चयन तीन दौर के मतदान के बाद हुआ.  इंटरपोल के संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत,  इंटरपोल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी; यदि यह बहुमत दूसरे मतपत्र के बाद प्राप्त नहीं होता है, तो साधारण बहुमत ही पर्याप्त होगा.

सूत्रों ने बताया कि इस्तांबुल में चल रहे 89वें इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की आम सभा के दौरान यह चुनाव हुआ. एक सूत्र ने कहा, ‘‘आज की जीत दुनिया भर में एक गहन और अच्छी तरह से समन्वित चुनाव अभियान का परिणाम है.’’ 

गौरतलब है कि इंटरपोल के अध्यक्ष के चुनाव पर करीब से नजर रखी जा रही थी क्योंकि संगठन के पहले चीनी अध्यक्ष मेंग होंगवेई 2018 में चीन जाते वक्त रास्ते में लापता हो गए थे. तब उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था. इसके बाद पता चला कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और उन पर रिश्वत लेने और अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं.अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन निकाय ने कहा कि ब्राजील के वालडेसी उरक्विजा को अमेरिका के लिए निकाय का उपाध्यक्ष चुना गया है जबकि नाइजीरिया के गरबा बाबा उमर, अफ्रीका के लिए इंटरपोल के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

वहीं इंटरपोल के अध्यक्ष मेजर जनरल रायसी पर मानवाधिकार समूह यूएई में मनमाने तरीके से लोगों को हिरासत में रखने और यातनाएं देने के आरोप लगाते रहे हैं. अल रायसी के खिलाफ फ्रांस और तुर्की सहित पांच देशों में यातना देने और अन्य आरोपों में आपराधिक शिकायत दर्ज है. गौरतलब है कि इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है जबकि इस्तांबुल, तुर्की का शहर है जहां पर इंटरपोल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है.

Italy COVID-19: इटली में टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों पर लगेगी पाबंदियां, होटल और सिनेमा हॉल में दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाणपत्र

National Family Health Survey: देश की आबादी में पहली बार 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं, कुल प्रजनन दर घटकर 2 रह गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget