एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में अचानक ठप पड़ा इंटरनेट, बंद हुए सोशल मीडिया ऐप्स, क्या इसका है पूर्व पीएम इमरान खान से कनेक्शन?

Pakistan News: पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद हो जाने से सोशल मीडिया एप्लीकेशन के साथ-साथ सभी वेबसाइट ठप पड़ गई. अभी तक इंटरनेट बंद होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Internet Service Down in Pakistan: पाकिस्तान में रविवार (7 जनवरी) की शाम को इंटरनेट ठप पड़ गया. देश भर के सोशल मीडिया यूजर्स ने इंटरनेट कनेक्शन की समस्याओं को लेकर शिकायत की. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, टिकटॉक के साथ-साथ वेबसाइटों से नहीं कनेक्ट कर पाने को लेकर शिकायत की.

सोशल मीडिया के सारे एप्लीकेशन बंद 

डाउनडिटेक्टर डॉट पीके के अनुसार, गूगल सेवाओं के साथ-साथ इंटरनेट सेवा प्रदाता पीटीसीएल को भी रविवार शाम 5 बजे के आसपास बंद इंटरनेट का सामना करना पड़ा. ग्लोबल इंटरनेट वेधशाला नेट ब्लॉक्स ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में राष्ट्रव्यापी सोशल मीडिया ऐप्स के व्यवधान की भी पुष्टि की. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में इंटरनेट बंद होने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने इस मामले पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है. 

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ऐसे समय में इंटरनेट बंद हुआ जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया. 

इससे पहले पाकिस्तान में कब ठप पड़ा इंटरनेट

इससे पहले दिसंबर 2023 में पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट ठप पड़ गया था. उस समय भी पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट बंद हुआ था. उस समय इमरान खान सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल रैली करने वाले थे, लेकिन इंटरनेट बंद हो जाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए.

उस समय लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में इंटरनेट बंद होने के कारण सोशल मीडिया ठप पड़ गया था, जिसके बाद इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इसकी निंदा की थी. उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि इमरान खान की लोकप्रियता के कारण पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किया गया.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

ये भी पढ़ें: Pakistan: चुनाव से पहले इमरान खान की पार्टी को एक और झटका, कोर्ट से शाह महमूद कुरैशी के चुनाव लड़ने पर लगाया रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
'बहुत जरूरी था ईरान पर अटैक', अमेरिका के पक्ष में बोला NATO, युद्ध का कर दिया खुला समर्थन?
'बहुत जरूरी था ईरान पर अटैक', अमेरिका के पक्ष में बोला NATO, युद्ध का कर दिया खुला समर्थन?
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget