एक्सप्लोरर

Pakistan: चुनाव से पहले इमरान खान की पार्टी को एक और झटका, कोर्ट से शाह महमूद कुरैशी के चुनाव लड़ने पर लगाया रोक

Pakistan Election Update: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्हें उनके गढ़ मुल्तान से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

Pakistan Election: पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी, 2024 को आम चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी को उनके गढ़ मुल्तान से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है. शनिवार को अपीलीय चुनाव न्यायाधिकरण ने उनके नामांकन पत्र की अस्वीकृति के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया हैं. द न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है. 

हालांकि शाह महमूद कुरेशी को सिंध के उमरकोट शहर में एनए-214 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी गई है. अपीलीय चुनाव न्यायाधिकरण ने दो नेशनल असेंबली और कई पंजाब विधानसभा सीटों के लिए उनके नामांकन पत्रों को खारिज करने के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के फैसले के खिलाफ दायर उनकी अपील को खारिज कर दिया .  कुरैशी इस समय गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं.

बहाली के लिए दायर की अपील 

उन्होंने एनए-150 मुल्तान-3, एनए-151 मुल्तान-4 और पीपी-218, पीपी-219 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. था. द न्यूज से बात करते हुए, मुल्तान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा आसिफ सईद ने कहा कि चुनाव न्यायाधिकरण ने शाह महमूद की उम्मीदवारी के अधिकार की बहाली के लिए दायर अपील को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि अपीलीय न्यायाधिकरण के न्यायाधीश सरदार मुहम्मद सरफराज डोगर ने फैसला सुनाया.

कुरेशी की अपील हुई ख़ारिज 

इससे पहले,  रिटर्निंग ऑफिसर ने एनए-150 मुल्तान-III, एनए-151 मुल्तान-IV और पीपी-218, पीपी-219 से कुरैशी के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया था और उन्होंने अपने नामांकन पत्रों की अस्वीकृति के खिलाफ अपील दायर की थी. हालांकि, अपीलीय न्यायाधिकरण ने उनकी अपील खारिज कर दी.

ये भी पढ़ें: India Maldives Row: मालदीव के नेता ने PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का उड़ाया मजाक, जानें ऐसा क्या कहा जिसपर भड़के भारतीय यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget