एक्सप्लोरर

Canada Indira Gandhi Tableau: खालिस्तान समर्थक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या का सीन, कनाडा पुलिस बोली- ये हेट क्राइम नहीं

Indira Gandhi Tableau: कनाडा के राजदूत ने अपने बयान में इसे नफरत फैलाने वाला कृत्य स्वीकार किया था लेकिन ब्रैंपटन पुलिस ने जो रिपोर्ट बनाई है, वह कुछ और ही बात कहती है.

Canada Indira Gandhi Tableau: कनाडा के ब्रैंपटन शहर में एक परेड निकाली गई थी, जिसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का सीन दिखाया गया था. भारत सरकार ने इस झांकी पर सख्त आपत्ति जताई थी और कनाडा को कड़ा संदेश दिया था कि अलगाववादियों को बढ़ावा देना उसके लिए ठीक नहीं होगा. भारत में मौजूद कनाडा के उच्चायुक्त ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा था कि कनाडा में नफरत के लिए जगह नहीं है, लेकिन हाथी के दिखाने के दांत कुछ और खाने के दांत कुछ और वाली कहावत कनाडा पर चरितार्थ होती है, क्योंकि कनाडा की पुलिस कह रही है कि यह हेट क्राइम नहीं है.

भारत की सख्त आपत्ति के बाद जब कनाडा पर दबाव पड़ा तो ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रिक सफाई देने के लिए सामने आए. उन्होंने इस घटना को लेकर बयान जारी दिया लेकिन इससे ये भी साफ हो गया कि कनाडा की मंशा अलगाववादियों को रोकने की कतई नहीं है. घटना पर किसी तरह की कार्रवाई करना तो दूर, ब्रैंपटन पुलिस को इसमें कुछ गलत ही नहीं लगता. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर ब्राउन ने बयान में कहा, "पुलिस ने वीडियो की जांच की है और उनका मानना है कि ये हेट क्राइम का मामला नहीं बनता है."

संविधान की आड़ में नफरत को संरक्षण

बयान में आगे इशारा किया गया है कि कनाडा का संविधान लोगों को विचार, विश्वास और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. बयान में कहा गया है कि "संविधान में कोई भी बदलाव संघीय स्तर पर किया जा सकता है. पुलिस केवल कानून को लागू करती है, उसने इसे लिखा नहीं है."

क्या है मामला?

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 39वीं बरसी से पहले 4 जून को कनाडा के ब्रैंपटन में खालिस्तान समर्थकों ने एक परेड निकाली थी. 5 किलोमीटर लंबी परेड में मौजूद एक झांकी में इंदिरा गांधी की हत्या का दृश्य दिखाया गया था. इसका वीडियो कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने शेयर किया था जिसमें इंदिरा गांधी के पुतले को खून से सनी साड़ी पहने खड़ा किया गया. इसके सामने दो शख्स बंदूक ताने खड़े थे. पीछे लिखा था- बदला. 

वीडियो सामने आने के बाद भारत ने कनाडा को जमकर लताड़ लगाई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, मुझे लगता है कि ये मुद्दा कनाडा की जमीन के इस्तेमाल का है, जो अलगाववादियों, चरमपंथियों और हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दिया जाता है. जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि ये दोनों देशों के संबंधों के लिए सही नहीं है और न ही ये कनाडा के लिए ही ठीक है.

कनाडा के उच्चायुक्त ने दिया था ये बयान

भारत ने कट्टरपंथियों के खुलेआम कारनामे पर कनाडा को लताड़ लगाई तो बात संभालने कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके सामने आए. मैके ने ट्वीट कर लिखा, मैं कनाडा में एक कार्यक्रम को लेकर आ रही रिपोर्टों से स्तब्ध हूं, जिसमें भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया. नफरत या हिंसा के महिमामंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. मैं स्पष्ट रूप से इस तरह की गतिविधियों की निंदा करता हूं.

कनाडा के उच्चायुक्त ने निंदा करके अपने काम से इतिश्री कर ली लेकिन उधर कनाडा की पुलिस ने ऐसा करने वालों को साफ छोड़ दिया. कार्रवाई तो दूर, इसकी निंदा तक नहीं की, उल्टा पुलिस ने तो सीधा कह दिया कि इसमें हमें नफरत जैसा कुछ लगता ही नहीं है.

यह भी पढ़ें

Canada Indira Gandhi Tableau: खालिस्तान समर्थक परेड में ऐसा क्या हुआ जिस पर कनाडा से खफा मोदी सरकार, विदेश मंत्री ने जमकर लगाई लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget