एक्सप्लोरर

अबू धाबी जा रहा इंडिगो का प्लेन कोच्चि लौटा, 2 घंटे तक आसमान में रहा विमान, अटक गईं यात्रियों की सांसें!

Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट 6E1403, जो कोच्चि से अबू धाबी जा रही थी वह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर वापस लौट आई. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E1403 शनिवार सुबह (6 सितंबर) को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा. यह विमान कोच्चि से अबू धाबी जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए इसे वापस कोच्चि एयरपोर्ट उतार दिया. विमान ने रात को कोच्चि से उड़ान भरी और लगभग दो घंटे तक हवा में रहा. इसी दौरान पायलट को तकनीकी समस्या का संकेत मिला. इसके बाद एहतियातन विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया.

सभी यात्री और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित

विमान ने सुबह करीब 2:30 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित हैं. लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की खराबी की जांच शुरू कर दी है. एक इंडिगो प्रवक्ता ने कहा, “6 सितंबर 2025 को कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1403 में तकनीकी समस्या का पता चला. सुरक्षा को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस लौटाने का फैसला किया और विमान सुरक्षित रूप से कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विमान आवश्यक रखरखाव जांचों से गुजर रहा है और उड़ान फिर से शुरू होने से पहले इसकी देखरेख की जा रही है. इस दौरान यात्रियों की यात्रा पूरी करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान का प्रबंध किया गया.”

नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

हाल ही में नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812  की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. पक्षी के टकराने के बाद खतरनाक स्थिति को देखते हुए  पायलटों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान की वापस नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई. 

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में कुल 272 यात्री सवार थे. टक्कर के कारण विमान के सामने वाले हिस्से (नोज) को नुकसान हुआ. एयरपोर्ट से सामने आई एक तस्वीर में दिखाई देता है कि एक कर्मचारी विमान का निरीक्षण कर रहा है और उसका अगला हिस्सा स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त नजर आया. भारत के कई हवाई अड्डों पर समय-समय पर बर्ड स्ट्राइक यानी विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं होती रही हैं. यह समस्या ज्यादातर टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान सामने आती है. ऐसे मामलों में विमान के इंजन और पंखों (विंग्स) को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. इसके साथ ही तकनीकी खराबी के चलते भी विमानों को वापस लौटना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-

Google पर लगा 29 हजार करोड़ का जुर्माना तो भड़क गए ट्रंप, कहा- 'अमेरिका के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget