एक्सप्लोरर

Indian Climber Died: पेसमेकर के साथ फतेह करना चाहती थीं माउंट एवरेस्ट, बनाना था वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेकिन मिली मौत

Indian Woman Climber Died: उन्होंने कहा कि हमने सुजान्ने को पांच दिन पहले ही चढ़ाई करने से मना कर दिया था, लेकिन वो एवरेस्ट फतेह करने पर अड़ी थीं. उन्हें बेस कैंप में भी दिक्कतें हो रही थीं.

नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में गुरुवार (18 मई) को एक भारतीय महिला पर्वतारोही की मौत हो गई. 59 वर्षीय महिला पर्वतारोही को बीमारी के चलते पेसमेकर लगा हुआ था. वो पेसमेकर के साथ माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर एशिया की पहली महिला पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाह रही थीं.

नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक युवराज खतिवादा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजान्ने लियोपोलडिना जीसस को माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में चढ़ाई से पहले किए जाने वाले अभ्यास में कई मुश्किलें हो रही थीं. जिसकी वजह से  उन्हें सोलुखुंभू जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां गुरुवार उनकी मौत हो गई.

पहले से ही होने लगी थी मुश्किलें

खतिवादा ने बताया कि चढ़ाई से पहले किए जाने वाले अभ्यास में उन्हें सामान्य तेजी और चढ़ने में मुश्किलें हो रही थीं. जिसकी वजह से उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश करने से मना किया गया था. उन्होंने बताया कि  सुजान्ने को पेसमेकर लगा होने की वजह से दिक्कतें संभव थीं. 

बताया जा रहा है कि सुजान्ने ने सलाह मानने से इनकार कर दिया. यह कहते हुए कि उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए लगने वाली अनुमति पाने के लिए पहले ही फीस भर दी है. अभियान के आयोजक और ग्लेशियर हिमालयन ट्रैक के चेयरमैन डेंडी शेरपा ने बताया कि सुजान्ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से कुछ ही ऊपर 5,800 मीटर की ऊंचाई तक चढ़ पाई थीं. जिसके बाद उन्हें जबरदस्ती लुकला के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

चढ़ाई करने से किया गया था मना

उन्होंने कहा कि हमने सुजान्ने को पांच दिन पहले ही चढ़ाई करने से मना कर दिया था, लेकिन वो एवरेस्ट फतेह करने पर अड़ी थीं. उन्होंने ये भी बताया कि चढ़ाई से पहले होने वाले अभ्यास में पता चल गया था कि सुजान्ने पहाड़ पर चढ़ने के योग्य नहीं हैं. शेरपा ने इस बारे में पर्यटन विभाग को एक पत्र भी लिखा था.

पत्र के मुताबिक, बेस कैंप से केवल 250 मीटर ऊपर स्थित क्रॉम्पटन प्वाइंट पर पहुंचने में सुजान्ने को पहली कोशिश में 5 घंटे लग गए थे. वहीं, पर्वतारोहियों को यहां तक पहुंचने में केवल 15 से 20 मिनट लगते हैं. दूसरी कोशिश में 6 घंटे  और तीसरी कोशिश में 12 घंटे लगे थे.

बनाना चाहती थी वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि वह पेसमेकर के साथ माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली एशियाई महिला होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती थीं. उन्होंने ये भी बताया कि उनके गले में कोई दिक्कत थी और वह आसानी से खाना भी नहीं निगल पा रही थीं. सुजान्ने के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और वे शुक्रवार को काठमांडू पहुंच जाएंगे. इस साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के दौरान ये 8वीं मौत है.

ये भी पढ़ें:

Mount Everest Record: 27वीं बार एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड नेपाली पर्वतारोही ने किया अपने नाम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget