एक्सप्लोरर

Indian Submarine in Oman: ओमान में भारतीय पनडुब्बी ने खींचा पूरी दुनिया का ध्यान, चीन-पाकिस्तान के माथे पर पड़ गया बल

Indian Submarine Visited Oman: भारत ने मित्र देशों के साथ बेहतर सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना हिंद महासागर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने युद्धपोतों को सक्रिय रूप से तैनात करती है.

Indian Submarine: ओमान में भारतीय पनडुब्बी की मौजूदगी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, भारतीय नौसेना की कलवारी क्लास पनडुब्बी आईएनएस वेला ओमान के सलालाह बंदरगाह पर मौजूद है. जानकारी के मुताबिक़, 28 फरवरी को भारतीय पनडुब्बी ने सलालाह बंदरगाह में प्रवेश किया था. इससे पहले भारतीय पनडुब्बी इंडोनेशिया के बंदरगाह पर मौजूद थी.

गौरतलब है कि मित्र देशों के साथ बेहतर सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना हिंद महासागर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने युद्धपोतों को सक्रिय रूप से तैनात करती है. इसको लेकर गुरुवार को एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सभी समुद्री पड़ोसियों के साथ निकटता से जुड़ी हुई है. इसी कड़ी में भारतीय नौसैनिक पोत और पनडुब्बियां मित्र देशों के बंदरगाहों पर नियमित रूप से ठहरती रहती हैं. 

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर मौजूद भारतीय पनडुब्बी से चीन और पाकिस्तान के माथे पर शिकन जरूर आया होगा. हालांकि भारत और ओमान के बीच संबंध कोई नया नहीं है. हालांकि ये जरूर कहा जा सकता है कि मोदी सरकार के आने के बाद ओमान के साथ भारत की नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ी हैं. 

एक अधिकारी ने बताया कि आईएनएस वेला की सलालाह यात्रा भारत और ओमान के बीच मजबूत, गहरे, बहुस्तरीय और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों को दर्शाती है. दोनों देशों की नौसेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'नसीम अल बह्र' (सी ब्रीज) आयोजित करती हैं. इससे पहले भारतीय नौसेना की पारंपरिक पनडुब्बी INS सिंधुकेसरी पहली बार जकार्ता, इंडोनेशिया के डॉकयार्ड पर रुकी थी. 

भारत ने पनडुब्बी को क्यों तैनात किया?

भारत ने मित्र देशों के साथ अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग का लगातार विस्तार किया है, जिनमें से कई दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवादों में लगे हुए हैं. हाल के वर्षों में, भारत ने कई देशों के साथ रसद सहायता समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि घर से दूर तैनात होने के दौरान सैन्य संपत्ति की पहुंच और निर्वाह को बढ़ाया जा सके.

बता दें कि दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग ओमान के तट से होकर गुजरता है. फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से हर दिन सैकड़ों की संख्या में तेल टैंकर आते जाते हैं. ऐसे में ओमान में भारतीय नौसेना की मौजूदगी चीन और पाकिस्तान के लिए चिंता की बात हो सकती है. पाकिस्तान और चीन इस बात से वाकिफ हैं कि भारत के संबंध ओमान के साथ हमेशा से बेहतर रहे हैं जिसका लाभ भी भारत को मिलता रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Iranian Girls Poisoned: 'स्कूली छात्राओं को जहर देने में दुश्मनों का हाथ', जानें क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget