एक्सप्लोरर

Canada: अब कनाडा नहीं जाना चाहते भारतीय छात्र, स्टडी परमिट में भारत से आवेदनों में 40% की गिरावट, जानें वजह

Study Permits To Canada: भारतीय छात्र अब पढाई के लिए कनाडा नहीं जाना चाहते हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत से नए अध्ययन परमिट के लिए आवेदनों की संख्या में 40% की गिरावट दर्ज की गई है.

Canada: भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद का असर कनाडा जाने पार भारतीय छात्रों पर पड़ा है. दरअसल, इस साल की दूसरी छमाही में कनाडा में अध्ययन के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भारी गिरावट आई है. जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत से नए अध्ययन परमिट के लिए आवेदनों की संख्या पिछले साल के कुल 145,881 से घटकर 2023 की समान अवधि में केवल 86,562 रह गई, जो लगभग 40% की गिरावट है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गिरती आवेदन संख्या की रिपोर्ट सबसे पहले आउटलेट बेटर डवेलिंग ने की थी, जिसमें कहा गया था कि कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के साथ हाल फिलहाल में शोषण के कई मामले आये हैं, जिससे कनाडा में अध्ययन के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में कमी आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कनाडा में हो रही कठिनाइयों के बारे में पोस्ट किया है, उनके इस पोस्ट का भी असर देखने को मिल रहा है.

आवास संकट से जूझ रहा है कनाडा 

इससे पहले अगस्त में, कनाडा के आवास, बुनियादी ढांचे और समुदाय मंत्री सीन फ़्रेज़र ने कहा था कि देश में कितने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दाखिला मिलता है, इसकी सीमा तय करने पर हमें विचार करना चाहिए. गौरतलब है कि कनाडा इस समय आवास संकट से जूझ रहा है. यहां आबादी तो बहुत है लेकिन रहने के लिए घर कम हैं, जिसकी वजह से घरों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. ऐसे में यहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

आवेदकों की संख्या में आई भारी कमी 

IRCC यानी इमीग्रेशन, रिफ्यूजीस एंड सिटिजनशिप कनाडा  के अनुसार, साल 2022 में 3 लाख 63 हजार 541 भारतीय छात्रों ने आवेदन किया था, जो 2021 के 2 लाख 36 हजार 77 के आंकड़े से ज्यादा थे. अक्टूबर 2023 तक 2 लाख 61 हजार 310 भारतीय छात्रों ने आवेदन किया है. जो साफ तौर पर दर्शाता है कि आवेदकों की संख्या में भारी कमी आई है. दिलचस्प बात यह है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारतीय छात्र आवेदनों की संख्या में इतनी गिरावट नहीं आई थी. 

ये भी पढ़ें: Britain: ब्रिटेन ने वीजा नियमों को किया सख्त किया, सुनक के फैसले से भारतीयों को झटका, समझे कैसे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget