एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करते पकड़ा गया भारतीय शख्स, कोर्ट ने लगाया हजारों पाउंड का जुर्माना

ब्रिटेन में एक भारतीय को पब में डोर सुपरवाइजर के रूप में अवैध रूप से काम करते हुए पाया गया जिसके बाद कोर्ट ने उस पर हजारों पाउंड का जुर्माना लगा दिया.

Indian Man Sentenced in UK: ब्रिटेन में एक भारतीय को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के नियमित निरीक्षण के दौरान एक पब में डोर सुपरवाइजर के रूप में अवैध रूप से काम करते हुए पाया गया जिसके बाद उसे सजा सुनाई गई है. 

वॉर्सेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनाई गई सजा में विक्रमजीत शर्मा को 250 पाउंड का फाइन और 100 पाउंड का विक्टिम सरचार्ज देने के लिए कहा गया. इसके अलावा, कोर्ट ने उन्हें 1,663.80 पाउंड अभियोजन खर्च का भुगतान करने का आदेश दिया. इस बात की जानकारी यूके के सिक्योरिटी इंडस्ट्री अथॉरिटी (एसआईए) ने सोमवार (21 अगस्त) को एक विज्ञप्ति में दी. 

पब में अवैध रूप से काम करता था भारतीय व्यक्ति

बता दें कि मामला तब शुरू हुआ जब वेस्ट मर्सिया पुलिस 4 नवंबर, 2022 को वॉर्सेस्टर की टीम रात में जांच करने के लिए एसआईए जांचकर्ताओं के साथ निकली. जांचकर्ताओं ने एक फेमस पब से संपर्क किया जहां दो व्यक्ति डोर सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे थे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि शर्मा उनमें से एक थे और वह अपना एसआईए लाइसेंस दिखा रहे थे. 

2022 में रद्द कर दिया था लाइसेंस 

जांच से पता चला कि देश में प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री को रगुलेट करने के लिए जिम्मेदार एसआईए ने 5 सितंबर, 2022 को ही शर्मा का लाइसेंस रद्द कर दिया था. शर्मा के पास अब यूके में काम करने का कोई अधिकार नहीं था. 

उनसे कई बार संपर्क किया गया और बताया गया कि उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और उन्हें एसआईए के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय दिया गया. एसआईए ने उनसे लाइसेंस वापस करने को भी कहा. 4 नवंबर, 2022 को निरीक्षण के दौरान एसआईए के जांचकर्ताओं ने स्थापित किया कि शर्मा ने पब की साइनिंग इन-बुक में एक बार एंट्री की थी. 

लाइसेंस रद्द करने की नहीं थी जानकारी

शर्मा ने एसआईए के जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और उनका लाइसेंस भी छीन लिया. सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, उन्हें 23 जून को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट ही नहीं आए. 

एसआईए के आपराधिक जांच प्रबंधकों में से एक मार्क चैपमैन ने कहा, "एसआईए लाइसेंस धारकों को जनता की सुरक्षा के लिए 'फिट और उचित' व्यक्ति होना चाहिए. शर्मा का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था. वह अब वो निजी सुरक्षा में काम नहीं कर सकते हैं और उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है."

यह भी पढ़ें- दूध पिलाकर 7 नवजातों की जान लेने वाली नर्स को आजीवन कारावास, जज ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget