एक्सप्लोरर

Canada: 2018 में ली थी 16 लोगों की जान, अब भारतीय ड्राइवर को छोड़ना होगा कनाडा; जानें क्या हुआ था छह साल पहले?

Canada Accident Case: भारतीय ड्राइवर सिद्धू ने खतरनाक तरीके से ट्रक चलाने से संबंधित 16 बिंदुओं पर 2019 में अपनी गलती कबूल कर ली थी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे.

Canada Road Accident: कनाडा में साल 2018 की एक भीषण दुर्घटना में शामिल ड्राइवर को भारत डिपोर्ट किया जाएगा. दरअसल, इस दुर्घटना में जूनियर हॉकी टीम के 16 सदस्यों की मौत हो गई थी. साल 2014 में भारत से कनाडा पहुंचे जसकीरत सिंह सिद्धू अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी शहर में रहते थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सस्केचेवान प्रांत में टिस्डेल के पास एक ग्रामीण चौराहे पर सिद्धू के ट्रक की हम्बोल्ट ब्रोंकोस जूनियर हॉकी टीम की बस से टक्कर हो गई थी. छह अप्रैल, 2018 को हुए हादसे में बस में सवार 16 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए.

हादसे में हुई थी 16 लोगों की मौत

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू को निर्वासित करने का फैसला शुक्रवार को कैलगरी में आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड की सुनवाई के दौरान आया है. उसने खतरनाक तरीके से ट्रक चलाने से संबंधित 16 बिंदुओं पर 2019 में अपनी गलती कबूल कर ली थी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. उसे पिछले साल पूर्ण पैरोल दी गई थी.

सुनवाई में क्या कहा?

बोर्ड के आव्रजन विभाग की ओर से ट्रेंट कुक ने 15 मिनट की सुनवाई के दौरान सिद्धू से कहा कि वह मानवीय और करुणा संबंधी पक्षों पर विचार नहीं कर सकते. सिद्धू के वकील माइकल ग्रीन ने कहा था कि यह फैसला पहले से तय था. ग्रीन ने कहा कि सिद्धू को निर्वासित करने के लिए केवल इस बात का सबूत चाहिए था कि वह कनाडाई नागरिक नहीं है और उसने एक गंभीर अपराध किया है.

याचिका दायर करेगा सिद्धू

वकील ने कहा कि अभी और भी कानूनी और प्रक्रियात्मक कदम उठाने होंगे और सिद्धू को महीनों या सालों तक निर्वासित नहीं किया जा सकता है. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन ने कहा कि वह जल्द ही एक याचिका दायर करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें सरकार से मानवीय आधार पर सिद्धू का स्थायी निवासी दर्जा वापस करने के लिए कहा जाएगा.

गंभीर बीमारी से पीड़ित है सिद्धू का बच्चा

वकील ने कहा कि सिद्धू और उसकी पत्नी का अब एक बच्चा है, जो कनाडा में पैदा हुआ था और बच्चे को हृदय एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के कई सदस्यों ने कहा है कि वे सिद्धू को निर्वासित करना चाहते हैं. हालांकि, सीबीसी न्यूज ने कहा कि दुर्घटना में अपने 18-वर्षीय बेटे इवान को खोने वाले स्कॉट थॉमस ने कहा है कि उन्होंने सिद्धू को माफ कर दिया है और यहां तक कि उनके कनाडा में रहने की वकालत भी की है.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास पर कहर बनकर टूटा इजरायल, IDF के हमले में मारे गए कई आतंकी; ट्रेनिंग कैंप भी तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget