एक्सप्लोरर

US Indian Origin Man: भारतीय मूल के शख्स को व्हाइट हाउस पर हमला करना पड़ा भारी! हुई आठ साल की जेल, नाजी विचारधारा से था प्रेरित

US Indian Origin Man: साईं वर्षित कंडुला, एक 20 वर्षीय भारतीय नागरिक को व्हाइट हाउस पर हमला करने के आरोप में 8 साल की सजा सुनाई गई है.

US Indian Origin Man: साईं वर्षित कंडुला, एक 20 वर्षीय भारतीय नागरिक को व्हाइट हाउस पर हमला करने के आरोप में 8 साल की सजा सुनाई गई है. 22 मई, 2023 को कंडुला ने एक ट्रक से व्हाइट हाउस की सिक्योरिटी एरिया में घुसने की कोशिश की. उसका मकसद नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही स्थापित कर अमेरिकी लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकना था.

कंडुला ने हमले की योजना कई हफ्तों तक बनाई थी. 22 मई को वह सेंट लुईस मिसौरी से वाशिंगटन डी.सी. के लिए रवाना हुआ और डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसने एक ट्रक किराए पर लिया. वाशिंगटन डी.सी. पहुंचकर उसने ट्रक को व्हाइट हाउस के सिक्योरिटी बैरिकैड से टकरा दिया था. हमले के समय कंडुला ने नाजी स्वास्तिक वाले झंडे को लहराया, जिसके बाद अमेरिकी पार्क पुलिस और सिक्रेट सर्विस के लोगों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

सजा और दंड
न्याय विभाग ने कंडुला के खिलाफ कई आरोप लगाए, जिनमें जानबूझकर अमेरिकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को तख्तापलट करने का प्रयास शामिल था. न्यायालय ने कंडुला को 8 साल की जेल और 3 साल की निगरानी रिहाई की सजा सुनाई. 

राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करने की मंशा
कंडुला का मकसद व्हाइट हाउस में प्रवेश कर राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करना था. उसने जांचकर्ताओं के सामने स्वीकार किया कि अगर जरूरत पड़ती तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य अधिकारियों की हत्या की योजना बना सकता था.

सुरक्षा कंपनियों से संपर्क
हमले से पहले कंडुला ने वर्जीनिया स्थित एक सुरक्षा कंपनी से 25 सशस्त्र गार्ड और एक बख्तरबंद काफिले की सेवाओं का अनुरोध किया था. इसके अलावा उसने बड़े वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक और डंप ट्रक किराए पर लेने के लिए भी कई कंपनियों से संपर्क किया था, लेकिन इन प्रयासों में असफल रहा.

ये भी पढ़ें: Russia For 3rd World War: तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी में जुटा रूस! व्लादिमीर पुतिन के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget