एक्सप्लोरर

Singapore Gas Case: जहरीली गैस की चपेट में आने से भारतीय मूल के शख्स की सिंगापुर में मौत, शव लाया गया भारत

Singapore Gas Case: सिंगापुर में जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक भारतीय मूल के शख्स की मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के लिए शख्स को भारत लाया गया है. यह हादसा टैंक की सफाई के दौरान हुआ था. 

Singapore Gas Case: सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए भारत में उसके गृह नगर लाया गया है. श्रीनिवासन शिवरामन नाम का 40 वर्षीय व्यक्ति 'सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज' में सफाई संचालन प्रबंधक पद पर कार्यरत था. शख्स की 23 मई को एक टैंक में सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी. यह कार्य राष्ट्रीय जल एजेंसी पीयूबी के 'चोआ चू कांग वाटरवर्क्स' में चल रहा था. शिवरामन और अन्य दो मलेशियाई कर्मचारियों को मौके पर बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां भारतीय शख्स की मौत हो गई. 

पीयूबी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मजगदूर हाइड्रोजन सल्फाइड गैस की चपेट में आ गए थे. यह गैस पानी की सफाई के दौरान निकलती है. मलेशियाई मजदूरों का अभी भी इलाज चल रहा है.  'द स्ट्रेट्स टाइम्स' और तमिल समाचारपत्र 'तमिल मुरासु' के मुताबिक, शिवरामन के शव को 26 मई को ही परिवार और मित्रों को सौंपा गया था. कागजी प्रक्रिया के बाद 28 मई को शव भारत भेजा गया. जब यह हादसा हुआ उस दौरान शिवरामन का परिवार गर्मियों की छुट्टियों में सिंगापुर आया था. शिवरामन तमिलनाडु राज्य के तंजावुर जिले के कंबरनाथम गांव के निवासी थे. 26 मई को परिवार, दोस्तों और सहयोगियों सहित करीब 50 लोगों ने शिवरामन को अंतिम श्रद्धांजलि दी थी.

सिंगापुर में पहले भी हो चुकी भारतीय शख्स की मौत
सिंगापुर में गैस रिसाव के मामले पहले भी आ चुके हैं, हाल ही में सिंगापुर रिफाइनिंग कंपनी (SRC) के एक वरिष्ठ टेक्नीशियन को चार महीने जेल की सजा सुनाई गई है. आरोप है कि इस टेक्नीशियन की लापरवाही की वजह से साल 2020 में गैस रिसाव हुआ था, कोर्ट ने इस लापरवाही के लिए टेक्नीशियन को जिम्मेदार ठहराया है. इस हादसे में भी एक भारतीय की मौत हुई थी. द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आरोप लेक चिंग हवा ने अपनी लापरवाही को स्वीकार किया है. उसने बताया कि वह जुरोंग द्वीप पर तेल रिफाइनरी प्लांट में अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरत रहा था. गैस रिसाव से जुड़ा यह हादसा 17 सितंबर 2020 को हुआ था. इसमें 30 साल के भारतीय पलानीवेल पांडीदुरई की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ेंः F-35 जो है अमेरिका का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, कैसे न्यू मैक्सिको में हो गया क्रैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget