एक्सप्लोरर

F-35 जो है अमेरिका का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, कैसे न्यू मैक्सिको में हो गया क्रैश

F-35 Crash: दुनिया के सबसे खतरनाक विमानों में से एक अमेरिकी  F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. इस विमान के एक यूनिट की कीमत 832 करोड़ बताई जाती है.

F-35 Crash: अमेरिका का सबसे एडवांस F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. यह हादसा न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क एयरपोर्ट पर हुआ. हादसे में F-35 विमान का पायलट घायल हुआ है. सीबीएस न्यूज ने अमेरिकी रक्षा विभाग के दो अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह विमान काफी एडवांस था, जिसकी कीमत 832 करोड़ बताई गई थी. हादसे में क्रैश होने वाला जेट दक्षिणी कैलिफोर्निया में अल्बुकर्क से 1100 किलोमीटर दूर एडवर्ड्स वायु सेना बेस के रास्ते में था. बताया जा रहा है कि किर्टलैंड वायु सेना बेस पर ईंधन भरने के बाद यह हादसा हुआ. स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1:50 बजे के आसपास हादसा हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दौरान दुर्घटना का शिकार विमान अल्बुकर्क में इंटरनेशनल सनपोर्ट के पास गिरा. हादसे के दौरान विमान में सवार पायलट बाहर निकलने में कामयाब रहा और वह होश में था. पायलट को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको अस्पताल में भर्ती किया गया है. अल्बुकर्क फायर डिपार्टमेंट के रेस्क्यू प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जेसन फेजर ने बताया कि घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान का मलबा सड़क किनारे खेत में जल रहा है, जिसको फायर विभाग के कर्मी बुझाते दिख रहे हैं.  

अल्बुर्क के मेयर ने जाहिर किया दुख
अल्बुर्क के मेयर टिम केलर ने इस विमान हादसे पर दुख जाहिर किया है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने एक बयान साझा किया है. उन्होंने पायलट की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. घटनास्थल पर पहुंचकर त्वारित कार्रवाई के लिए उन्होंने संबंधित कर्मियों की तारीफ की है. 

न्यू मैक्सिको में यह दूसरी दुर्घटना
न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि पिछले दो महीने में न्यू मैक्सिको में किसी सैन्य विमान से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है. इसी साल अप्रैल महीने में एक एफ-16 फाइटिंग फाल्कन विमान राज्य के दक्षिणी हिस्से में होलोमन एयर फोर्स बेस के पास क्रैश हुआ था. यह विमान दूर-दराज के इलाके में गिर गया था

यह भी पढ़ेंः दुनिया के मुस्लिम देशों के साथ बैठक क्यों कर रहे हैं चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, ड्रैगन का एजेंडा क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget