एक्सप्लोरर

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने काटा बवाल, भारतीय मूल के पत्रकार को पीटा

Khalistan Supporters: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल को घेर लिया और उनके साथ मार पीट की.

Khalistan Supporters Protest In Canada: पंजाब में फिलहाल हालात अभी सही हैं, लेकिन ब्रिटिश और कनाडा में खालिस्तान का प्रदर्शन लगातार जारी है. कनाडा में भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल को सोमवार (20 मार्च) शाम ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया. कौशल ने ट्वीट करके बताया, वह इंडियन हाई कमिश्नर का विजिट कवर करने के लिए दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एक देश सरे (Surrey) में थे जब खालिस्तान समर्थक समूह ने उन्हें धमकी दी और मारपीट की. 

रेडियो AM600 के न्यूज डायरेक्टर समीर कौशल ने ट्वीट किया, सरे आरसीएमपी पुलिस इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी रही. जब प्रदर्शन विरोध में बदल गया तब पुलिस उन्हें रोकने के बजाय मुझे अपनी सुरक्षा के लिए छोड़ने के लिए कहती रही. पुलिस खड़े होकर देखती रही, लेकिन उनकी मदद नही की.

जानबूझकर बनाया गया था निशाना
समीर कौशल ने घटना के बारे में बताया कि हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा सोमवार शाम को भारतीय प्रवासियों से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनाडा के वेस्ट कोस्ट पर थे. उन्होंने कहा कि जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी, पूरे रास्ते को रोक रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कहा कि जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाना है, तो उन्होंने मना कर दिया. कौशल ने बताया कि वह लोग नारे लगा रहे थे, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे. साथ ही वे लोग भारत के प्रधानमंत्री पर गलत कमेंट कर रहे थे. उन्हें खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों से जानबूझकर निशाना बनाया गया था.

ये हमला पंजाब पुलिस से खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करने के बाद हुए. इस मामले में कई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अलगाववादी अभी भी फरार है. कनाडा में हाल ही में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों में वृद्धि देखी है जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ भी की है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Politics: आतिशी और सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा- 'CM केजरीवाल के पास साफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget