एक्सप्लोरर

'धक्का देकर टॉयलेट में ले गया', सिंगापुर में फ्लाइट के अंदर भारतीय ने एयर होस्टेस से की छेड़खानी

Latest Singapore Case: सिंगापुर में विमान की केबिन क्रू की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.

Singapore News: सिंगापुर की एक अदालत में मंगलवार को एक भारतीय नागरिक पर विमान में 28 साल की केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया. विमान में केबिन क्रू (चालक दल) की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय युवक को सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. आरोपी भारतीय नागरिक की पहचान रजत के रूप में हुई है.

केबिन क्रू को पीछे से पकड़ने का आरोप

रजत पर आरोप है कि 28 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में महिला 'क्रू सदस्य' को पीछे से पकड़ लिया था. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला केबिन क्रू एक महिला यात्री को टॉयलेट की ओर ले जा रही थी, तभी उन्होंने जमीन पर टिश्यू पेपर का एक टुकड़ा देखा. जब वह उसे उठाने के लिए झुकी, तभी 20 साल का आरोपी उनके पीछे आया और उसे धक्का देकर जबरन टॉयलेट में ले गया. टॉयलेट में पहले से मौजूद महिला यात्री ने महिला क्रू सदस्य को बचाया और उसे टॉयलेट से बाहर निकाला घटना की सूचना केबिन सुपरवाइजर को दी गई.

हवाई अड्डे पर उतरते ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार

विमान के चांगी हवाई अड्डे पर उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 'चैनल न्यूज एशिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऑस्ट्रेलिया से आ रही एक उड़ान में हुई थी. आरोपी पर ‘मर्यादा भंग करने के इरादे से बल प्रयोग’ की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को अदालत में पेश हुए 20 साल के रजत ने कहा कि वह अपना दोष स्वीकार करना चाहता है. चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 मई तय की है.

यह भी पढ़ें -

PM Modi Saudi Arab Visit: सऊदी अरब पहुंचे पीएम मोदी! जेद्दा में हुआ भव्य स्वागत, रॉयल सऊदी एयर फोर्स के F-15 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget