एक्सप्लोरर

कोविड-19: भारतीयों को यूएई के जरिये सऊदी अरब और कुवैत नहीं जाने की सलाह

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने पिछले मंगलवार को गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत 20 खास देशों से गैर नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है.

भारत ने अपने नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. इस क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई लोगों के फंस जाने के कारण यह परामर्श जारी किया गया है.

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा, ‘‘अबू धाबी और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत के संज्ञान में यह बात आई है कि सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करने के इच्छुक कई भारतीय नागरिक यूएई में फंस गये हैं.’’ बयान में कहा गया है, ‘‘आने वाले यात्रियों पर कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते फिलहाल भारतीय नागरिकों के लिए दुबई और अबू धाबी के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करना संभव नहीं है.’’

संयुक्त अरब अमीरात में अर्थव्यवस्था खुलने के बाद पिछले एक महीने में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में थोड़ी वृद्धि हुई है. जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के चलते 947 की मौत हुई है और संक्रमितों की संख्या 332,603 हो गयी है. भारत से हवाई मार्ग से खाड़ी के अन्य देशों और यहां तक उत्तरी अफ्रीका और यूरोप जाने वालों के लिए अबू धाबी और दुबई अहम पारगमन केंद्र हैं.

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘इसलिए सभी भारतीयों को भारत से यात्रा शुरू करने से पहले अपने अंतिम गंतव्य देश के नवीनतम कोविड-संबंधी यात्रा दिशानिर्देशों के बारे में सुनिश्चित कर लेने की सलाह दी जाती है. उन्हें किसी भी आपात जरूरत के हिसाब से निजी इंतजाम एवं धन प्रबंध करके चलने की भी सलाह है.’’

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने पिछले मंगलवार को गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत 20 खास देशों से गैर नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है. बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों को तेज किए जाने को लेकर यह कदम उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget