एक्सप्लोरर

भारत को अमेरिकी नौसेना से मिलेंगे दो समुद्री निगरानी हेलीकाप्टर, दोनों देशों के बीच मजबूत होगी भागीदारी

भारत को अमेरिकी नौसेना से 2 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन समुद्री हेलीकाप्टर मिलने वाला है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग और पारस्परिक भागीदारी मजबूत होगी.

भारत को अमेरिकी नौसेना से दो एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी हेलीकाप्टर मिलने वाला है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग और उनकी नौसेनाओं के बीच पारस्परिक भागीदारी मजबूत होगी. अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने जानकारी दी. 

भारतीय नौसेना अमेरिका के साथ विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टर खरीद रही है, जिसकी कीमत करीब 2.4 अरब डॉलर है. अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण के लिए नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित किया गया था.

जॉन किर्बी ने कही ये बड़ी बात 

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मंत्रालय (रक्षा मंत्रालय) भारतीय नौसेना में हमारे भागीदारों को बधाई देना चाहता है जिन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिकी नौसेना से 24 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टरों में से पहले दो और भारत के गोवा में हमारे 10वें बोइंग, पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी हेलीकाप्टर प्राप्त किए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पहला देश है जो अमेरिका के बाहर हिंद-प्रशांत में निगरानी अभियानों के लिए पी-8 से संचालन करेगा. इन क्षमताओं से समुद्री सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी और हमारी दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और परस्पर संबंध मजबूत होंगे.’’

हर मौसम में काम करने में सक्षम है एमएच-60आर हेलीकॉप्टर

एमएच-60आर हेलीकॉप्टर हर मौसम में काम करने में सक्षम एक समुद्री हेलीकॉप्टर है जिसे अत्याधुनिक वैमानिकी के साथ कई अभियानों में सहयोग के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. हेलीकाप्टरों को भी कई विशिष्ट उपकरणों और हथियारों से लैस किया जाएगा. भारतीय चालक दल का पहला जत्था अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है.

लॉकहीड मार्टिन इंडिया के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी विलियम ब्लेयर ने एक बयान में कहा, ‘‘एमएच-60आर संचालन के लिहाज से सबसे उन्नत समुद्री बहु-मिशन हेलीकॉप्टर है, यह विश्व स्तर पर सेवा दे रहा है और इसका प्रदर्शन अब तक किसी से कम नहीं रहा है. भारतीय नौसेना द्वारा रोमियो के चयन के जरिए टीम सीहॉक में भरोसा जताने की हम सराहना करते हैं.’’ 

यह भी पढ़ें-

इस साल 63 बार बढ़ चुके हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम, एक्साइज टैक्स से सरकार को हुई 3.34 लाख करोड़ रुपए की कमाई

Pegasus Spying Update: हंगामे से लेकर सरकार के जवाब तक, जानिए- अब तक इसे लेकर क्या हुआ है- 10 प्वाइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget