एक्सप्लोरर

ट्रंप को भारत ने किया इग्नोर! टैरिफ के सामने सीना तानकर हो गया खड़ा, अब रूस से तेल कम नहीं और ज्यादा खरीदेगा

India Russian oil: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. भारत इसके बावजूद रूस से अब और ज्यादा तेल खरीदने वाला है.

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, लेकिन भारत, अमेरिका के आगे झुकने वाला नहीं है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब रूस से और ज्यादा तेल खरीदने की तैयारी में है. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने की वजह से ही कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. 

अमेर‍िकी टैर‍िफ को दरक‍िनार कर भारत सितंबर महीने में रूस से क्रूड ऑयल का आयात बढ़ाने जा रहा है. र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज और नायरा एनर्जी की तरफ से स‍ितंबर महीने में क्रूड ऑयल का आयात मौजूदा महीनों के मुकाबले बढ़ाने का प्‍लान क‍िया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी अगस्त की तुलना में रूसी तेल की खरीद 10-20% बढ़ा सकती हैं. इसका मतलब यह हुआ क‍ि रोजाना डेढ़ से तीन लाख बैरल एक्‍स्‍ट्रा तेल आयात क‍िया जा सकता है.

रूसी तेल से दिक्कत, पर खुद रूस से ट्रेड कर रहा अमेरिका

भारत रूसी तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने भारत पर रूसी तेल पर छूट से मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है, जबकि भारतीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. ट्रंप को इस बात से दिक्कत है कि भारत, रूस से क्यों तेल खरीदता है, लेकिन अमेरिका अभी भी रूस से अरबों डॉलर का ट्रेड करता है.

टैरिफ की वजह से ट्रंप की हो रही आलोचना

अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने रूसी तेल खरीद के लिए भारत को खास तौर पर निशाना बनाने और बड़े खरीदार चीन पर प्रतिबंध न लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि भारत पर लगाए गए टैरिफ द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ट्रंप इससे पहले भी अपने ही देश में टैरिफ की वजह से आलोचना का सामना कर चुके हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget