एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व स्पीकर का खुलासा- 'भारत के हमले के डर से कांप रहे थे जनरल बाजवा के पैर, कुरैशी के माथे पर पसीना था'

एक पाकिस्तानी सांसद ने दावा किया है कि तब विदेश मंत्री महमूद शाह कुरैशी ने विपक्ष से कहा था कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने वाला है, इसलिए अभिनंदन को छोड़ना जरूरी है.

इस्लामाबाद: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पिछले साल 27 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. हालांकि इसके बाद उनका विमान भी क्रैश हो गया था और वह पीओके में जा गिरे थे. इस मुद्दे पर पाकिस्तान में आज भी सियासत जारी है. पाकिस्तान के एक सांसद ने बुधवार को संसद में बोलते हुए दावा किया कि भारत के हमले के डर से इमरान खान सरकार ने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को अचानक रिहा कर दिया था, जिसे पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में लिया था.

पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने संसद में दावा किया, "मुझे याद महमूद शाह कुरैशी उस बैठक में मौजूद थे, जिसमें इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था. कुरैशी के पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था. हमसे कुरैशी ने कहा, खुदा के वास्ता अब इसको वापस जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है."

अयाज सादिक ने आगे कहा कि हिंदुस्तान कोई हमला नहीं करने वाला था. पाकिस्तान सरकार को सिर्फ घुटने टेककर अभिनंदन को वापस भेजना था, जो उन्होंने किया.

बहादुर विंग कमांडर ने हिम्मत नहीं खोई थी 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के जहाजों को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया था और वो पैराशूट के जरिए विमान से कूद गए थे. उतरने के दौरान वह एलओसी में पहुंच गए. इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया था.

गिरने के बाद तो विंग कमांडर को पता नहीं चला कि वे कहां हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ये आभास हुआ कि वे पाकिस्तान में हैं तो उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए और कुछ को चबाकर निगल गए. ऐसा उन्होंने इसलिए किया जिससे की देश के बारे में अहम जानकारी दुश्मनों को हाथ न लगे. गिरने के बाद वहां के लोगों ने उनपर हमला भी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं खोई.

खुद इमरान खान ने अभिनंदन को भारत भेजने का किया था ऐलान जब भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर पता चला तो बिना शर्त उन्हें वापस लौटाने के लिए कहा. ये भारत की कूटनीति का ही दबाव था कि पाकिस्तान की सरकार ने तुरंत फैसला लिया कि विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को वापस लौटाया जाए. खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 फरवरी को वहां की संसद में इस बात का एलान किया कि विंग कमांडर को भारत वापस भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: 'दूसरी लहर' का सामना करने के लिए पाकिस्तान ने किया आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

सजा पूरी करने के बावजूद भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान ने कैद में रखा, कोर्ट ने इमरान सरकार को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget