एक्सप्लोरर

चीनी सेना के भारी जमावड़े की काट के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम

आईटीबीपी को लद्दाख की 8,000 से 14,000 फुट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर 40 सीमा चौकी की स्थापना की इजाजत है जहां तापमान शुन्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है. इन चौकियों में मौसम नियंत्रण तंत्र और सुविधाएं होंगी.

नई दिल्ली: देश की पूर्वी सीमा पर चीनी सैन्य जमावड़े पर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने सामरिक रूप से अहम भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कमान को चंडीगढ़ से जम्मू-कश्मीर में लेह भेजने का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया. आईटीबीपी के उत्तर पश्चिम फ्रंटियर को शांतिकाल में चीन से लगी भारत की 3488 किलोमीटर लंबी सीमा की पहरेदारी करने की जिम्मेदारी है. इसका मुख्या पुलिस महानिरिक्षक रैंक का अधिकारी होता है जो सेना के मेजर जनरल के बराबर है.

दस्तावेजों के अनुसार फ्रंटियर को मार्च अंत तक ‘दल-बल और साजो-सामान’ के साथ लेह पहुंच जाने को कहा गया है. उसे नई जगह पर एक अप्रैल से ऑपरेशन शुरू कर देना है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेह जम्मू-कश्मीर का पर्वतीय जिला है जो सेना के 14 कोर का ठिकाना है. नया ट्रांसफर ‘सामरिक और रक्षा आयोजना के लिए’ दोनों बलों को बेहतर तरीके से संपर्क करने का मौका देगा.

करगिल के बाद सेना ने लेह में एक विशेष कोर तैयार किया जो आईटीबीपी पर ऑपरेशनल कंट्रोल की मांग करता रहा है लेकिन सरकार इसे बार बार रद्द करती रही है. आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीमा पर रहना है और यही वजह है कि फ्रंटियर को अग्रिम क्षेत्र में भेजा जा रहा है.’’

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2015 में इस सामरिक कदम का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका था लेकिन कुछ ‘प्रशासनिक कारणों’ से ये साकार नहीं हो सका था. आईटीबीपी ने हाल में ही वाहनों और कम्युनिकेशन उपकरणों का एक यंत्रीकृत (मैकेनाइज़्ड) दस्ता तैनात किया है. सभी हथियार, तोपखाने और युद्ध के साजो-सामान ले जाना है. लेह सड़क और वायुमार्ग दोनों से जुड़ा है.

आईटीबीपी को लद्दाख की 8,000 से 14,000 फुट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर 40 सीमा चौकी की स्थापना की इजाजत है जहां तापमान शुन्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है. इन चौकियों में मौसम नियंत्रण तंत्र और सुविधाएं होंगी.

अब तक लेह में आईटीबीपी का एक सेक्टर प्रतिष्ठान है जिसका नेतृत्व डीआईजी रैंक का एक अधिकारी करता है. इसके तकरीबन 90 हजार कर्मी ने सिर्फ इलाके की मनोरम पैंगोंग झील की निगरानी करते हैं, बल्कि चीन से गुजरने वाली हिमालयी पर्वतीय श्रंखला की ऊपरी हिस्सों पर भी निगाह रखते हैं. उल्लेखनीय है कि अरूणाचल प्रदेश और लेह दोनों क्षेत्रों में चीन की जनमुक्ति सेना के प्रवेश् की घटनाएं कई बार हुई हैं.

आपको बता दें कि भारत 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद से चीन के साथ लगती करीब चार हजार किलोमीटर की सीमा पर बुनियादी ढांचे में तेजी ला रहा है. आपको बता दें कि इस विवाद की वजह से भारत-चीन के बीच बड़े विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि, 72 दिनों तक चला ये विवाद अंत में बातचीत से सुलझ गया.

इस विवाद के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीन में नदी किनारे स्थित एक शहर वुहान में एक मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात से जुड़ी बातों की जानकारी को तो सार्वजनिक नहीं किया गया था. लेकिन विश्लेषकों ने माना कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों पर जमीं बर्फ को पिघलाने का काम किया था. बावजूद इसके एतिहासिक तथ्यों के लिहाज़ से एक देश के तौर पर भारत के पास चीन पर भरोसा करने के बहुत कारण नहीं हैं.

ये भी देखें

फटाफट: RSS ने राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget