एक्सप्लोरर

दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मसले पर भारत ने चीन को दिया सख्त मैसेज, कहा - 'कोई भी दखल नहीं...'

Dalai Lama China: चीन ने कहा था कि उसकी मंजूरी के बिना दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया को नहीं माना जाएगा. इस मसले पर भारत ने उसे लताड़ लगाई है.

Dalai Lama India China: दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस सवाल पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. चीन ने इस मसले पर हाल ही में कहा कि उसकी मंजूरी के बिना दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया को वैध नहीं माना जाएगा. अब भारत ने इशारों ही इशारों में चीन को लताड़ लगाई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने कहा है कि दलाई लामा को छोड़कर कोई भी उनके उत्तराधिकारी का फैसला नहीं कर सकता है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मसले पर प्रतिक्रिया दी है. 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "दलाई लामा का पद न केवल तिब्बतियों के लिए बल्कि दुनिया भर में सभी अनुयायियों के लिए बेहद अहम है. अपने उत्तराधिकारी का निर्णय लेने का फैसला पूरी तरह से दलाई लामा के हाथ में है. इसमें कोई और दखल नहीं दे सकता." रिजिजू का बयान चीन की प्रतिक्रिया के ठीक बाद आया है. 

दलाई लामा को लेकर क्या-क्या बोला चीन

चीन ने बुधवार को दलाई लामा को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उसने कहा था कि अगले उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी लेनी होगी. इस तरह चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तिब्बती बौद्धों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है.

दलाई लामा ने उत्तराधिकारी को लेकर क्या दिया था जवाब

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट के पास उनके उत्तराधिकारी को तय करने का अधिकार होगा. इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में अनिश्चितता को खत्म कर दिया कि उनके बाद उनका कोई उत्तराधिकारी होगा या नहीं. गादेन फोडरंग ट्रस्ट की स्थापना दलाई लामा ने 2015 में की थी.  

बता दें कि इससे पहले दलाई लामा ने कहा था कि तिब्बत की सबसे पवित्र परंपरा को खत्म किया जा सकता है. उनका उत्तराधिकारी किसी महिला को या चीन के बाहर जन्मे किसी व्यक्ति को चुना जा सकता है.

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget