एक्सप्लोरर

Pakistan Ballistic Missile: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का बड़ा दावा, अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण; 450 KM है रेंज

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है.

Pakistan Ballistic Missile: पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण करने का दावा किया है. यह परीक्षण अभ्यास इंडस के तहत किया गया. इस मिसाइल की खासियत इसकी एडवांस नेविगेशन सिस्टम और स्पीड है, जिसे इस परीक्षण के माध्यम से जांचा गया है.

इस परीक्षण की टाइमिंग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद हुआ है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सुंदर बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान गई, जिनमें एक नेपाली पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू ऑपरेटर शामिल था. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन ने ली. घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए और कई तरह की पाबंदी लागू कर दी. इसमें ताजा फैसला आयात और जहाजों के बैन से जुड़ा हुआ है.

अब्दाली मिसाइल की खासियत 

अब्दाली मिसाइल, जिसे Hatf-II के नाम से भी जाना जाता है, पाकिस्तान द्वारा विकसित एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है. इसे पाकिस्तान के अंतरिक्ष और अनुसंधान आयोग (NESCOM) और संबंधित रक्षा अनुसंधान इकाइयों ने विकसित किया है. इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित और सटीक हमला करना है. यह मिसाइल पाकिस्तान की रणनीतिक सैन्य सोच का हिस्सा है, जिसमें वह अपनी सीमित परमाणु और पारंपरिक ताकत को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है. अब्दाली मिसाइल की अधिकतम रेंज 450 किलोमीटर है.

अब्दाली मिसाइल को अत्याधुनिक इनर्शियल और सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन सिस्टम से लैस किया गया है. यह इसे सटीकता (Accuracy) के लिहाज से एडवांस बनाता है. मिसाइल में Circular Error Probability (CEP) बेहद कम है, जो इसे रणनीतिक हमलों के लिए और अधिक प्रभावशाली बनाता है. पाकिस्तान का दावा है कि अब्दाली मिसाइल न्यूक्लियर वारहेड ले जाने में सक्षम नहीं है. हालांकि इसे पारंपरिक विस्फोटकों के साथ रणनीतिक ठिकानों, सैन्य अड्डों, और शहरी केंद्रों को लक्ष्य बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

देश की रणनीतिक और कूटनीतिक फैसले

भारत सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध कई निर्णायक कदम उठाए हैं. सभी प्रकार के आयातों पर पूर्ण प्रतिबंध, चाहे वे प्रत्यक्ष हों या अप्रत्यक्ष. सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिया गया है, जिसमें मेडिकल वीजा भी शामिल हैं. भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को समयसीमा देकर देश छोड़ने का निर्देश. भारत सरकार ने पाकिस्तानी  जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही भारतीय जहाजों को पाकिस्तान के बंदरगाहों में जाने पर बैन कर दिया है. यह प्रतिबंध मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत लगाया गया है. भारत ने पाकिस्तानी संबंधों में सबसे बड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को समाप्त कर दिया है, जो 1960 से दोनों देशों के बीच जल बंटवारे का आधार रही है.

हमले के बाद पाकिस्तानी नेताओं के भड़काऊ भाषण 

हमले के बाद पाकिस्तान के नेताओं की तरफ से दिए गए युद्ध की धमकी भरे बयान स्थिति को और अधिक भड़का रहे हैं. इस क्रम में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारा ने दावा किया था कि भारत 36 घंटे में हमला करेगा. इसके अलावा रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा था कि 2-3 दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget