एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने दी शहबाज शरीफ को बधाई तो बोले पाकिस्तानी- काफिरों के आगे नहीं झुकेंगे

Pakistan Latest News: एम मोदी द्वारा शहबाज को दी गई बधाई कुछ पाकिस्तानी लोगों को रास नहीं आ रही है. पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने वहां के लोगों से पीएम मोदी के बधाई संदेश पर खास बातचीत की है.

Pakistan Latest News: लंबे उठापटक के बाद आखिरकार पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो चुका है. नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने में कामयाब हुए हैं. शहबाज ने बीते सोमवार (04 मार्च 2024) को मजलिस-ए-शूरा में पीएम पद की शपथ ली. इसके बाद से उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया है. 

शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री चुने जाने पर भारतीय मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर शपथ लेने के लिए शहबाज शरीफ को बधाई.''

हालांकि, पीएम मोदी द्वारा शहबाज को दी गई बधाई कुछ पाकिस्तानी लोगों को रास नहीं आ रही है. पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने वहां के लोगों से पीएम मोदी के बधाई संदेश पर खास बातचीत की. इस दौरान लोगों को खुलकर अपनी दबी हुई नफरत को बाहर निकालते हुए देखा गया.

हम काफिरों के आगे नहीं झुकेंगे

वीडियो में एक शख्स को भारत के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, जब सना ने मोहम्मद सफदर नाम के शख्स से बातचीत करनी शुरू की तो उसने कहा कि, "दुश्मन मुल्क की तरफ से कोई अच्छी खबर हमें नहीं मिल सकती है. हमें ऐसा पीएम चाहिए जो हर देश को आंख दिखा सके."

शख्स यहीं नहीं रुका. उसने आगे कहा, "पाकिस्तान को भारत के साथ ट्रेड करने पर कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. दूसरे देश जो उसके साथ ट्रेड कर रहे हैं वह पागल हैं. हम काफिरों के आगे नहीं झुकेंगे. मेरा साफतौर पर मानना है कि पाकिस्तान का भारत के साथ व्यापार नहीं होना चाहिए."

हैरान करने वाला बयान 

सना ने जब एक दूसरे शख्स से भारतीय पीएम के बधाई संदेश पर बात की तो उसका बयान हैरान कर देने वाला था. शख्स ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, "इस बार इन लोगों (शहबाज सरकार) ने भारत के साथ देश बेचने की डील की होगी. यह देश बेचकर पाकिस्तान से भाग जाएंगे."

 यह भी पढ़ें- Offbeat News: रूस ने गर्लफ्रेंड ढूंढ़ने के लिए AI को काम पर लगाया, 5200 महिलाओं से फ्लर्ट का दिया टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget