एक्सप्लोरर

Offbeat News: रूस ने गर्लफ्रेंड ढूंढ़ने के लिए AI को काम पर लगाया, 5200 महिलाओं से फ्लर्ट का दिया टास्क

ChatGPT Use: रूसी युवक ने बताया, उनके प्रोग्राम ने 5200 लड़कियों में से करीना नाम की लड़की को प्रपोज करने के लिए कहा था. प्रोग्राम ने यह भी बताया कि लड़की के साथ डेट पर कहां जाना चाहिए. 

ChatGPT Use For Girlfriend: पिछले दो सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ा है. बहुत से लोग अपने जीवन को आसान बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. एआई की भागीदारी आजकल इतनी बढ़ गई है कि हम इसका उपयोग त्योहारों पर शुभकामना संदेश लिखने में भी करने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला रूस से आया है, जहां पर युवक ने गर्लफ्रेंड बनाने के लिए ChatGPT का उपयोग किया.

रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, अलेक्जेंडर जदान नाम के 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने टिंडर पर मैच को फिल्टर करने के लिए चैटजीपीटी और अन्य एआई बॉट्स का इस्तेमाल किया. एक साल के भीतर उनकी मुलाकात 5,200 से अधिक लड़कियों से हुई, जो डेटिंग प्लेटफॉर्म पर अपने लिए साथी की तलाश कर रही थीं. 

जदान ने यह कैसे किया?
जदान ने पूरे एक साल की कहानी सुनाते हुए कहा, 'मैंने पहले चैटजीपीटी (ChatGPT) को जानकारी दी कि मैं किस तरीके से बात करता हूं. पहले तो दिक्कतें आईं, क्योंकि प्रोग्राम मुझे नहीं जानता था, यह उल्टी-सीधी बातें लिख सकता था. बाद में मैंने इसे ट्रेनिंग दी.' जदान ने बाताया कि उन्होने प्रोग्राम को इतना ट्रेन्ड कर दिया कि वह उनकी तरह ही लड़कियों से बात करने लगा.

जदान ने एक्स हैंडल पर अपने अनुभव को साझा किया है. उन्होंने लिखा 'मैं मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में टिंडर पर एक लड़की की तलाश कर रहा था. कुछ हफ्तों की चैटिंग के बाद डेट पर गया, लेकिन वहां निराशा हाथ लगी. इसके बाद मैंने जीपीटी के माध्यम से लड़कियों के साथ बात करने को आसान बनाने का फैसला किया.' जदान ने बताया कि साल 2022 में उन्होंने चैटजीपीटी के माध्यम से यह काम करना शुरू किया. 

5200 लड़कियों में से चैटजीपीटी ने एक को खोजा
जदान ने बताया कि उन्होंने इस तरह से प्रोग्राम को बनाया है कि टिंडर पर लड़कियों से जुड़ सकता है और उनसे बात भी कर सकता है. चैटजीपीटी लड़कियों से बात करके यह भी समझने में सक्षम है कि आगे बात बढ़ानी चाहिए या नहीं. जदान ने बताया कि इसी क्रम में उनके प्रोग्राम ने 5200 लड़कियों में से करीना नाम की एक लड़की को प्रपोज करने के लिए कहा था. प्रोग्राम ने यह भी बताया कि लड़की के साथ डेट पर कहां जाना चाहिए. 

सॉफ्टवेयर डेवलपर ने कहा कि 2023 के अंत में ChatGPT ने करीना को प्रपोज करने की सिफारिश की थी. चैटजीपीटी ने उन्हें बताया कि 'उनका रिश्ता संतुलित और मजबूत है.' जदान के अनुसार, करीना अपने रिश्ते में एआई की भूमिका से अनजान थी. जब जदान ने करीना से इसके बारे में जानकारी दी तो उन्होंने शांति से चीजों को मान लिया. जदान ने बताया कि ऐसा प्रोग्राम बनाना संभव है जो किसी को भी अपना 'आदर्श साथी' ढूंढने में मदद कर सके.

यह भी पढ़ेंः एलन मस्क से भिड़ गया भारतवंशी अरबपति, टेस्ला के सीईओ से बोला- ये खट्टे अंगूर जैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget