एक्सप्लोरर

India Pakistan Ceasefire News: ब्रिटेन, जर्मनी और सऊदी अरब... भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर किसने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर दुनिया भर के देशों ने प्रतिक्रिया दी है. दोनों देशों के बीच इस सहमति का जर्मनी, ब्रिटेन, सऊदी अरब और यूरोपीय यूनियन ने स्वागत किया.

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और नियंत्रण रेखा (LoC) पर हुई जवाबी कार्रवाई के बाद शनिवार को सीजफायर पर सहमति बनी, जो दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) की बातचीत के बाद संभव हुआ. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले पोस्ट कर इसके बारे में बताया कि दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं. इसके बाद दुनिया भर के तमाम देशों ने इसका स्वागत किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी साझा की कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई. यह बयान भारत सरकार के औपचारिक पुष्टि से कुछ घंटे पहले ही सार्वजनिक कर दिया गया था.

जर्मनी का बयान 

जर्मनी ने इस कदम को "तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़" बताया. बर्लिन ने कहा कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच जो हालात बने थे, उनसे निपटने के लिए यह सहमति एक सकारात्मक पहल है.

यूरोपीय यूनियन की प्रतिक्रिया 

यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कैलास ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने तनाव को नियंत्रित करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से इस विषय पर संवाद किया है.

ब्रिटेन का समर्थन 

ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने सीजफायर के निर्णय को शांति के लिए उपयोगी और सामूहिक हित में बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस समझौते को निभाएंगे और आगे भी कूटनीतिक रास्ता अपनाएंगे.

सऊदी अरब की प्रतिक्रिया 

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत करते हैं. उन्होंने शांति बहाली की आशा जताते हुए यह भी कहा कि यह कदम पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए सकारात्मक है.

पाकिस्तान का उल्लंघन और भारत की प्रतिक्रिया 

सीजफायर की औपचारिक घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलाबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया. भारतीय सेना ने इस हमले का कड़ा जवाब दिया और जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तान द्वारा भेजे गए कई ड्रोन हमलों को नाकाम किया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस उल्लंघन को गंभीरता से लिया है और स्पष्ट किया कि भारतीय सेना को किसी भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान को चाहिए कि वह स्थिति की गंभीरता को समझे और संयम बरते. उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत शांति चाहता है लेकिन किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget